फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth got guidance and teachers got respect in the fair

Muzaffarnagar News: मेले में युवाओं को मार्गदर्शन और शिक्षकों को मिला सम्मान

Mon, 07 Apr 2025 05:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Youth got guidance and teachers got respect in the fair
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। संस्कार फाउंडेशन एवं अपना एडमिशन अड्डा की ओर से शैक्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले में युवाओं की भीड़ उमड़ी। इस मौके पर शैक्षिक संस्थानों की ओर से लगाए गए स्टॉल पर युवाओं ने पाठ्यक्रमों और कैरियर के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
शिक्षा मेले का शुभारंभ कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने किया। उन्होंने कहा कि यह शिक्षा का मेला विद्यार्थियों को भविष्य देने की दिशा में एक सशक्त कदम है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को सही दिशा, जानकारी और अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध हो जाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एचआरआईटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल ने कहा कि शैक्षिक मेला युवाओं को सही दिशा देगा। बारहवीं कक्षा के बाद पाठ्यक्रम चुनने को लेकर काफी गंंभीर स्थिति रहती है। ऐसे में मेले का उद्देश्य बच्चों को सही राह दिखाना है। मेले में एचआरआईटी, आईएमएस यूनीसन, भारती विद्यापीठ, रायत बाहरा, जीएनआईटी आदि ने भाग लिया। लकी ड्रॉ के जरिए विजेताओं को लैपटॉप, स्मार्टफोन सहित कई आकर्षक उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए चंचल सक्सेना, मीनाक्षी मित्तल, डॉ. राजेश, प्रमेन्द्र दहिया, सभोष आर्य, कुलदीप सीवज, पंकज धीमान, चंद्रवीर सिंह, डॉ. आर्यन त्यागी, संदीप मलिक, देवव्रत त्यागी, अनिल त्यागी, चारू भारद्वाज, काउंसलर समृद्धि त्यागी, वैशाली चौधरी को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन एमएस गौड़ और कनक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed