फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth gave life to refuse to pay for liquor

शराब के लिए रुपये देने से इंकार करने पर युवक ने जान दी

Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Mar 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
Youth gave life to refuse to pay for liquor
demo - फोटो : demo
मुजफ्फरनगर के गांव मुजाहिदपुर में युवक ने पत्नी से शराब के लिए रुपये की मांग की। इस पर पत्नी के रुपये देने से इंकार करने पर युवक ने अपने शरीर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह कर लिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक रतनपुरी क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी विवाहित सोनू (36) पुत्र चमन सिंह ने बुधवार अपनी पत्नी मिथलेश से शराब के लिए रुपये मांगे। पत्नी ने घर में रुपये होने से इंकार कर दिया। इस पर गुस्साए सोनू ने केरोसिन अपने शरीर पर डालकर आग लगा ली। परिजनों ने बमुश्किल आग को बुझाया, लेकिन तब तक वह 90 प्रतिशत आग में झुलस गया था। सूचना पर रतनपुरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने आग में गंभीर रूप से झुलसे सोनू को पहले खतौली सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे गंभीर हालत के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में ले जाते समय बुधवार की रात करीब 11 बजे रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और बच्चों पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के साले गांव जखेड़ा, रहमतपुर थाना बहादुरगढ़ जिला हापुड़ निवासी रोहित तोमर ने थाना रतनपुरी पर इस संबंध में रपट इतलाई लिखाई है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed