{"_id":"5b46564b4f1c1b0f278b6009","slug":"youth-from-running-train-by-pulling-chain","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेन पुलिंग कर भाग निकले युवक, इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को भी स्टेशन पर ही रोकना पड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेन पुलिंग कर भाग निकले युवक, इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को भी स्टेशन पर ही रोकना पड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली स्टेशन से गुजरने से पहले नॉन स्टॉपेज एक्सप्रेस ट्रेन की चेन पुलिंग करके कुछ युवक भाग निकले। अचानक एक्सप्रेस ट्रेन के रुकने से रेलवे विभाग में अफरातफरी मच गई। इसी दौरान इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन को नॉन स्टॉपेज स्टेशन पर रोकना पड़ गया। स्टेशन से रेलवे के कर्मचारी ट्रेन के पास पहुंचे। इस दौरान दोनों एक्सप्रेस ट्रेन करीब 10-10 मिनट विलंब से चली।
जम्मू कटरा से आनंद विहार दिल्ली जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन का रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। बुधवार दोपहर एक्सप्रेस दिल्ली जा रही थी। जनता इंटर कालेज के पास ट्रेन में सवार कुछ शरारती युवकों ने चेन पुलिंग कर दी। जिससे ट्रेन रुक गई और युवक कूदकर भाग निकले।
इसी दौरान दूसरी लाइन से दिल्ली की ओर से इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस के आने का समय हो गया। इस ट्रेन भी स्टेशन पर स्टॉपेज नहीं है। जिस कारण इस ट्रेन को पहले निकालने के लिए जम्मू कटरा एक्सप्रेस को कॉसिंग के लिए स्टेशन पर रोकना था।
विज्ञापन
इंदौर अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को स्टेशन पर आते हुए रोक दिया गया। रेलवे विभाग के कर्मचारी कटरा एक्सप्रेस ट्रेन के चालक के पास पहुंचे। चालक ने बताया कि अज्ञात युवक चेन पुलिंग करके कूदकर भाग निकले। स्टेशन मास्टर राजेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन को चेन पुलिंग करके रोका गया था। जिस कारण दोनों एक्सप्रेस ट्रेन करीब 10-10 मिनट विलंब से निकली।
गोल्डन टेंपल और देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस रद्द
मुंबई में हो रही भारी बारिश के कारण रेल संचालन बाधित हो रहा है, जिस कारण गोल्डन टेंपल और देहरादून-बांद्रा एक्सप्रेस ट्रेन रद्द की गई है। जिसके कारण यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।
इन दिनों मुंबई में जबरदस्त बरसात होने के कारण वहां जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है, जिस कारण ट्रेनों का संचालन भी बाधित हो गया है। जिसको देखते हुए रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द किया है, जिनमें मुंबई सेंट्रल से अमृतसर के बीच चलने वाली गोल्डन टेंपल और देहरादून से बांद्रा टर्मिनल जाने वाली देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है।
स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि बुधवार को मुंबई से अमृतसर जाने वाली अप गोल्डन टेंपल रद्द रही। 13 जुलाई की सुबह अमृतसर से मुंबई जाने वाली डाउन गोल्डन टेंपल भी रद्द की गई है।
12 जुलाई बृहस्पतिवार को देहरादून से बांद्रा टर्मिनल के बीच चलने वाली देहरादून एक्सप्रेस को भी रद्द किया गया है। उधर, इन ट्रेनों के अचानक रद्द किए जाने से यात्री परेशान है। रिजर्वेशन करने वाले यात्रियों को टिकट वापसी करने पड़े। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि जिन यात्रियों के टिकट आरक्षित थे, उन्हें रिफड़ किया गया है।