फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies in accident on highway

हाईवे पर हादसे में युवक की मौत

Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Youth dies in accident on highway
मंसूरपुर। हाईवे पर कोहरे के चलते अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गांव अजमतगढ़ निवासी कुलदीप सैनी (25) औद्योगिक क्षेत्र बेगराजपुर स्थित पाइप फैक्टरी में काम करता था। बृहस्पतिवार शाम सात बजे वह घर से बाइक लेकर फैक्टरी जा रहा था। जैसे ही वह बेगराजपुर में पहुंचा, पीछे से अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां से उसे नाजुक हालत में मेरठ रेफर कर दिया गया। देर रात मेरठ के एक हॉस्पिटल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर परिजन शव लेकर मेेरठ से लौटे और गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

हाईवे पर घने कोहरे के चलते बुधवार सुबह तेज रफ्तार टूरिस्ट बस ने चीनी मिल में गन्ने डालकर लौट रहे बेगराजपुर निवासी अंकित व राजेश की भैंसा-बुग्गी में गांव के पास ही टक्कर मार दी थी। इसमें अंकित के साथ ही भैंसे की भी मौत हो गई थी, जबकि राजेश गंभीर हालत में मेरठ के एक हॉस्पिटल में भर्ती है। बुधवार शाम हाईवे के शाहपुर मोड़ पर घने कोहरे के चलते तेज रफ्तार बाइक ट्रक में जा घुसी थी, जिसमें मिल मंसूरपुर निवासी हनी राठी की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार सुबह बेगराजपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार कुलदीप सैनी को कुचल दिया, जिसकी मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed