फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies due to snake bite

सर्पदंश से युवक की मौत

Fri, 29 Nov 2019 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to snake bite
सर्पदंश से युवक की मौत
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। गन्ने के खेत में काम करते समय सर्प ने युवक को डस लिया। अंधविश्वास में घिरे परिवार के लोग दो दिन तक झाड फूंक के चक्कर में पड़े रहे और युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मेरठ - फलावदा क्षेत्र के गांव मंदवाड़ी निवासी किसान कोशिंद्र तीन दिन पूर्व गांव छछरपुर निवासी अंकित उर्फ कल्लू (25) पुत्र राजकुमार को अपने यहां मजदूरी पर गन्ने की छिलाई कराने के लिए लेकर गया था। किसान ने अंकित से यह बात छिपाई थी कि उसके खेत में विषैला सांप है। अंकित खेत से गन्ने की पूली उठा रहा था। इसी दौरान सांप ने उसको डस लिया। इसके बाद परिजनों ने अंकित का उपचार कराया, लेकिन कुछ लोगों के बहकावे में आकर वह उसको झाड़फूंक कराने वालों के यहां ले गए। शुक्रवार को अंकित की हालत खराब हुई और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

डर के मारे खेत पर नहीं जाता था गांव का कोई श्रमिक
अक्सर ऐसा सामने आता है कि सर्पदंश के केस में लोग झाड़ फूंक करने वालों पर विश्वास अधिक कर लेते हैं। डाक्टर के पास नहीं जाते। अंकित को लेकर भी ग्रामीण झाड़फूंक करने वालों को तलाशते रहे। इस बीच उसकी जान चली गई। यदि समय पर लोग झाड़फूंक करने वालों के चक्कर में न आकर डाक्टर को दिखाते तो शायद अंकित की जान बच सकती थी। ग्रामीणों ने बताया कि किसान कोशिंद्र के खेतों में सांप का जोड़ा रहता था। किसान ने एक सांप को मार दिया था। लोगों में अंध विश्वास है कि एक सांप के मरने पर जीवित बचा दूसरा सांप बदला लेता है। सांप के डर से किसान के गांव से कोई भी व्यक्ति मजदूरी करने नहीं जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंकित की सर्पदंश से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद परिजन अपनी संतुष्टि के लिए सपेरों के यहां शव को लेकर गए हैं। किसी ने परिजनों को बताया है कि सर्पदंश के शिकार को सपेरे झाड़फूंकसे जिंदा कर देते हैं। राजेश सैनी, प्रधान पति, गांव छछरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed