फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies due to current

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर श्रमिक की मौत

Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to current
चरथावल। हाइटेंशन लाइन के खंभे पर पेंट करते हुए करंट लगने से युवक की मौत हो गई। परिजनों के साथ मुआवजे की मांग को लेकर भाकियू नेताओं ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सदर कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंचे। मृतक के परिजनों को उचित मुआवजे का भरोसा देने के बाद गुस्साए लोग शांत हुए।
विज्ञापन

बिरालसी में थानाभवन मुख्य मार्ग पर तितावी थाना क्षेत्र केे गांव धौलरी निवासी रवि कुमार (35) पुत्र ओमपाल विद्युत निगम के ठेकेदार के पास पेंट का कार्य करता था। मंगलवार सुबह वह हाईटेंशन लाइन के खंभों पर पेंट कर रहा था। ग्रामीणों का आरोप है कि निगम की लापरवाही से जंगल की लाइन में शट डाउन लेने के बावजूद करंट छोड़ दिया गया, जिससे पोल पर पेंट करते हुए रवि की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। सूचना पर मृतक के परिजन और सिकंदरपुर के काफी लोग मौके पहुंच गए। भाकियू जिलाध्यक्ष धीरज लाटियान, पूर्व तहसील अध्यक्ष विकास शर्मा और किसान स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष अमरीश राणा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव मौके पर रखकर विद्युत निगम की लापरवाही का आरोप लगाया। एसओ सूबे सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए, लेकिन मृतक के परिजनों ने मुआवजे के लिए आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग को लेकर पुलिस से झड़प हुई। एसडीएम सदर दीपक कुमार और सीओ सदर कुलदीप कुमार ने दुर्घटना बीमा आदि की रकम शीघ्र मृतक के परिजनों को दिलाने का आश्वासन दिया। उसके बाद गुस्साए लोग शांत हुए। प्रदर्शन करने वालों में कटार सिंह, सतीश कुमार, सरफराज, संजय कुमार, संदीप कुमार, प्रधान के पति मोहन सिंह, जगमोहन ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed