फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth dies due to being pressed under sacks in Ratanpuri

Muzaffarnagar News: रतनपुरी - बोरों के नीचे दबने से युवक की मौत

Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to being pressed under sacks in Ratanpuri
- पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलटी चीनी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। रतनपुरी में एस्सार पेट्रोल पंप के पास चीनी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबने से युवक की मौत हो गई। उसके भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है।
रतनपुरी निवासी हेमंत सोम (27) मेरठ में एक मोबाइल फोन कंपनी में काम करता था। सोमवार रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी समाप्त करके मेरठ से अपने घर लौट रहा था। देर रात खतौली से घर के लिए कोई वाहन नहीं मिलने के कारण हेमंत चीनी मिल से चीनी लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार हो गया। गांव से करीब एक किमी पहले ही एस्सार पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली नील गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।
विज्ञापन

ट्रॉली पर बैठा हेमंत चीनी के बोरों के नीचे दब गया। पुलिस ने अन्य लोगों की मदद से चीनी के बोरों को हटवाकर हेमंत को बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से खतौली अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत की शादी तीन साल पहले ही बागपत के गौरीपुर निवासी सपना के साथ हुई थी। हेमंत को दो वर्ष का बेटा भी है। दो भाई और दो बहनों में हेमंत सबसे छोटा था। हेमंत की मौत से पिता उदयवीर, माता लक्ष्मी, पत्नी सपना और बहन ज्योति तथा आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके बड़े भाई अंकुर ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। जबकि ट्रैक्टर चालक फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed