{"_id":"62a389900a210c1b725b2095","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-high-tension-line-wires-muzaffarnagar-news-mrt592369758","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटे तारों की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटे तारों की चपेट में आने से युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। आंधी के कारण क्षेत्र में कई जगह पेड़ और विद्युत पोल और तार टूटकर गिए गए। विद्युत निगम की लापरवाही के चलते पूरी रात आंधी में टूटे तार चरथावल-खुसरोपुर मार्ग पर पड़े रहे। इस सड़क पर कस्बे के सैकड़ों किसानों के खेत हैं।
शुक्रवार अलसुबह सिसौली निवासी असलम (30) अपने भतीजे गुलजार के साथ बाइक से कस्बे में लौट रहा था। चरथावल से निकलने के बाद खुसरोपुर गांव के निकट सड़क पर हाइटेंशन लाइन के तार टूटे पड़े थे। उनमें करंट चल रहा था। जैसे ही बाइक के पहिए उनके ऊपर से गुजरे, तो करंट प्रवाहित तारों ने दोनों को चपेट में लिया। करंट में झुलसने से असलम की हालत गंभीर हो गई और वह मौके पर गिर पड़ा, जबकि भतीजा गुलजार मामूली रूप से झुलसा।
आनन फानन में लोगों ने घायल असलम को सीएचसी चरथावल में भर्ती कराया गया। नाजुक हालत में चिकित्सकों ने यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे की सूचना पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसके अलावा रोहाना मार्ग पर विद्युत तार और पेड़ टूट कर गिर गए। पूरी रात आपूर्ति गुल रही। आंधी में आम की फसल को भारी नुकसान हुआ है।