{"_id":"64bfcb0902bc04b3230a2b36","slug":"youth-died-by-drowning-in-kali-river-while-taking-bath-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-4286-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: नहाते वक्त काली नदी में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: नहाते वक्त काली नदी में डूबकर युवक की मौत
विज्ञापन
परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से कर दिया इनकार
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला महमूदनगर निवासी अफसरुन (20) की शहर कोतवाली के गांव मलीरा में काली नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
अफसरुन अपने बड़े भाई एहतेशाम और कई साथियों के साथ मंगलवार की दोपहर शहर कोतवाली के गांव मलीरा में नदी में नहाने के लिए गया था। नहाते समय अचानक अफसरुन पानी में डूबने लगा। भाई एहतेशाम और अन्य साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी नदी में युवक की तलाश शुरू की।
शहर कोतवाली की रोहाना चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवक की नदी में तलाश कराई। लगभग एक घंटे बाद युवक का शव मिल गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि गणमान्य लोगों के कहने पर शव परिजनोंं को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
पहले भी काली नदी में डूबा था युवक
एक पखवाड़ा पहले भी कल्लरपुर में काली नदी में एक युवक डूब गया था। उसकी भी मौत हो गई थी। युवक चरथावल के गांव रसूलपुर निवासी आकाश अपने साथियों के साथ मछली पकड़ने गया था। वह पानी के तेज बहाव के कारण काली नदी में डूब गया था।
पुलिस नहीं देती ध्यान
इस नदी में रोजानायुवक नहाने के लिए पहुंचते है। कुछ युवक मछली भी पकड़ते हैं। मगर, क्षेत्रीय पुलिस इस तरफ ध्यान नहीं देती, जिस कारण हादसे हो रहे हैं।