{"_id":"60e5f1628ebc3e6e1e7268bd","slug":"youth-committed-suicide-by-hanging-in-jaharveer-temple-muzaffarnagar-news-mrt546336747","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाहरवीर मंदिर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाहरवीर मंदिर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहरवीर मंदिर में फांसी लगाकर युवक ने दी जान
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। गांव भूपखेड़ी स्थित जाहरवीर मंदिर प्रांगण में युवक ने अपने गमछे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक दस दिन से भूपखेड़ी में अपनी बहन के घर आया हुआ था। पुलिस ने शव को मोर्चरी भेज दिया है।
जनपद गौतमबुद्धनगर के जेवर थाना क्षेत्र के गांव रुस्तमपुर निवासी नरेश (45) की बहन बीना की ससुराल रतनपुरी क्षेत्र के गांव भूपखेड़ी में है। नरेश के बहनोई सूरज ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था और अपनी पत्नी-बच्चों से अलग ही रहता था। कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पिछले दस दिन से नरेश भूपखेड़ी में ही आया हुआ था। मंगलवार देर रात नरेश घर से निकलकर गांव के बाहर स्थित जाहरवीर मंदिर पहुंचा और प्रांगण में स्थित छत में लगे कुंडे से अपने गमछे का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। बुधवार सुबह मंदिर प्रांगण में युवक का शव फांसी के फंदे से लटका देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। घटना के संबंध में सूरज ने तहरीर दी है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।