{"_id":"6320d11e47f4f7394b26d626","slug":"youth-commits-suicide-by-shooting-with-a-licensed-pistol-khatauli-news-mrt605014274","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या की
विज्ञापन
सुसाइड नोट मिला, जिसमें अवसाद के चलते यह कदम उठाने की बात कही गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गांव सोंटा में एक युवक ने अवसाद के चलते लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें युवक ने अवसाद के चलते यह कदम उठाने की बात लिखी है।
मंगलवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि गांव सोंटा निवासी सुमित कुमार ने बंद कमरे में तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर खून से लथपथ युवक को बाहर निकाला। परिजन युवक को इलाज के लिए मेरठ ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महावीर चौहान बताया कि सुमित अवसाद में चल रहा था। उसका इलाज भी चल रहा था। बताया कि मौके पर लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुआ है। बंद कमरे में सुमित ने कई फायर किए। एक गोली उसकी कनपटी पर लगी हुई थी जबकि एक पैर और हाथ में। मृतक के दो बच्चे तथा पत्नी है। उधर, युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।