फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth commits suicide by hanging

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sun, 03 Nov 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
Youth commits suicide by hanging
छपार (मुजफ्फरनगर)। बरला स्थित फैक्टरी में काम करने वाले सहारनपुर निवासी युवक ने रविवार दोपहर कमरे में छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक कागज मिला है, जिस पर लिपस्टिक के निशान हैं, जिससे मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर मोर्चरी भेज दिया है।
विज्ञापन

सहारनपुर जनपद के चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव बाज बंकर निवासी पंकज सैनी (28) पुत्र धर्मपाल सैनी बरला स्थित एमएलआर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में ऑपरेटर के रूप में काम करता था। वह गांव बरला निवासी मोनू त्यागी के मकान में चचेरे भाई अनुज सैनी के साथ किराए पर कमरा लेकर रहता था। रविवार सुबह अनुज गांव गया था। उधर, शनिवार देर रात ड्यूटी के बाद पंकज कमरे में आकर सो गया था। रविवार दोपहर तक भी सोकर नहीं उठने पर पड़ोस के कमरे में रहने वाले जितेंद्र ने करीब दो बजे आवाज लगाई। कई बार दरवाजा पीटने पर भी अंदर से हलचल नहीं होने पर उसने रोशनदान से झांककर देखा तो कमरे में पंकज का शव फांसी के फंदे पर लटका था। उसने अपनी पैंट से ही फंदा बनाकर पंखे से लटकाया हुआ था। जितेंद्र ने थाना पुलिस को सूचना दी, जिस पर इंस्पेक्टर पवन शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से नीचे उतारकर मोर्चरी भेज दिया। इंस्पेक्टर पवन शर्मा का कहना है कि शव की तलाशी लेने पर उसके कपड़ों से एक कागज का टुकड़ा मिला है, जिस पर लिपस्टिक के निशान हैं। इसके चलते मामला प्रेम-प्रसंग का होने की आशंका है। युवक के परिजनों को सूचना देते हुए शव को मोर्चरी भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed