फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth are excited about feathering on employment expectations

सीएम की घोषणा से युवाओं के सपने होंगे साकार

Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
Youth are excited about feathering on employment expectations
रोजगार की उम्मीदों को पंख लगने से उत्साहित हैं युवा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/चरथावल। प्रदेश में खाली पदों पर नौकरियों का पिटारा खुलने से जिले के हजारों युवाओं को रोजगार मिलने का सपना साकार होगा। सीएम के एलान से युवा उत्साहित हैं। लंबे अरसे से कॅरियर तलाश रहे युवाओं का कहना है कि जॉब के अवसर पूरी तरह भ्रष्टाचार मुक्त हो और शासन प्रशासन की कार्यप्रणाली पूरी तरह पारदर्शी हो। सीएम योगी द्वारा किया वादा अधूरा न हो। हालांकि किस विभाग में नौकरियां मिलेगी? इस बात को लेकर युवकों में संशय बना हुआ है। इस मुद्दे पर अमर उजाला ने युवाओं के मन की टोह ली।
--------------
-कसौली निवासी मोनिका सिंह हरियाणा से हैं। वर्ष 2015 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से वह बीएड की टॉपर रही थीं। पांच साल पहले कसौली निवासी कुशलवीर से विवाह बंधन में बंधने के बाद भी शिक्षक भर्ती के लिए तैयारी में जुटी है। बकौल उनके नौकरियां देने की घोषणा सरकार बहुत दिनों से कर रही है। हालांकि यह सपना कब पूरा होगा, यह देखने की बात है। उन्होंने वर्ष यूपी टेट और सी-टेट क्वालीफाई किया था।
विज्ञापन

-रोनी हरजीपुर के बाशिंदे एमकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र गौरव पुंडीर पिछले दो सालों से पुलिस और सेना में भर्ती के लिए सड़कों पर दौड़ रहे हैं। कहते हैं कि योगी द्वारा की गई घोषणा से सपने साकार होने की उम्मीद जगी है। नौकरियों में पूरी तरह भ्रष्टाचारविहीन हो और पूरी पारदर्शिता रहे, ताकि योग्य युवकों को अवसर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रोनी हरजीपुर के एग्रीकल्चर से एमएससी के छात्र मुकुल कुमार सूबे की सरकार के एलान के बाद उत्साहित हैं। कहते हैं कि पुलिस और सेना के अलावा कृषि विभाग में मौका मिलने की उम्मीद जगी है। चार सालों से वह नौकरी को तलाश रहे हैं। कहते हैं कि खाली पदों की घोषणा के बाद ही युवाओं को नौकरी मिलने का रास्ता साफ होगा।
-लुहारी खुर्द निवासी नीरज कुमार पिछले 10 सालों से नौकरी के लिए अवसर तलाश रहे हैं। वर्ष 2010 में बीएड के बाद सी-टेट और यूपी-टेट पास आउट है। एक दशक से हायर एजूकेशन में नौकरियों की भर्तियां नहीं खुली। सरकार किस विभाग में जॉब देगी? यह स्पष्ट हो। उसके बाद ही नौकरी मिलने की उम्मीद जगेगी।

-चरथावल के छिंपियान निवासी नेहा कश्यप ने इसी वर्ष जेएनएम का कोर्स पूरा किया है। बीएससी नर्सिंग भी हाल में पूरी होने वाली है। योगी की घोषणा की सराहना करते हुए कहती है स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां निकली, तो रोजगार मिलने की उम्मीद को पंख लगेंगे। वह चाहती है पूरी ईमानदारी से भर्तियां हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed