{"_id":"67a3b5a7f5cbd511ab0b1f9c","slug":"youth-and-farmer-lost-rs-291-lakh-due-to-greed-for-profit-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-139144-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुनाफे के लालच में युवक और किसान ने गवाए 2.91 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुनाफे के लालच में युवक और किसान ने गवाए 2.91 लाख
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। साइबर ठगों ने चैनल में पूंजी निवेश और खेती का सस्ते सामान का लालच देकर दो लोगों से 2.91 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर मामले दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
शहर के पंचशील कॉलोनी निवासी वर्णिक गर्ग को साइबर ठग ने मोबाइल पर चैनल फॉलो करने के नाम पर रकम देने का लालच दिया। शुरू में एक दो बार रकम भी दी गई। बाद में एक महिला ने चैनल में पूंजी निवेश कर तीन गुणा रकम का लाभ देने का लालच दिया। पीड़ित को शुरू में एक हजार रुपये लगाने पर 1300 रुपये का भुगतान किया गया। लालच में आकर पीड़ित ने एक लाख 66 हजार रुपये का निवेश कर दिया। पीड़ित ने अपने रुपये व लाभांश वापस मांगा तो उसे अंतिम बार में चार लाख रुपये निवेश कर मोटा मुनाफा लेने को कहा गया लेकिन उसने निवेश करने से इंकार किया तो उसकी रकम हड़प ली गई।
दूसरे मामले में मंसूरपुर के दूधाहेडी गांव निवासी किसान यशपाल सिंह से कृषि का सामान मंगाने के लिए एक कंपनी ने चार बार में 1.35 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित को न तो सामान भेजा गया और न ही रकम लौटाई गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि साइबर ठग लालच देकर ठगी करते है। कभी कंपनी, शेयर बाजार में निवेश करने पर ज्यादा लाभ या ऑनलाइन सस्ता सामान मंगाने अथवा घर बैठ कर काम करने पर मोटी आय होने का लालच देते है।
ऐसे लालच में न आए। ऐसे मामले में पुलिस से संपर्क करे। घटना होने पर साइबर सेल से संपर्क करें। ताकि कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके।