फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Youth abducts teenager by sniffing drugs

नशीला पदार्थ सुंघाकर युवकों ने किया किशोरी का अपहरण

Fri, 11 Oct 2019 07:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
Youth abducts teenager by sniffing drugs
देवबंद (सहारनपुर)। घर से बाहर उपले लेने गई किशोरी का दो युवक नशीला पदार्थ सुंघाकर अपहरण करके ले गए। जो बाद में परिजनों को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बदहवास हालत में मिली। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गोपाली पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले एक गांव निवासी व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को उसकी 16 वर्षीय बेटी घर से बाहर बने पथवारे में उपले लेने के लिए गई थी। आरोप है कि इस दौरान वहां पहुंचे गांव के दो युवकों ने उसे दबोच कर कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया। जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गई। जिसके बाद दोनों युवक उसे बाइक से देवबंद रेलवे स्टेशन ले गए। जहां से वह ट्रेन में उसे दिल्ली ले गए। पीड़ित पिता के मुताबिक जब बेटी को कुछ होश आया तो उसने खुद को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पाया। इसी बीच वह मौका पाकर एक रेलवे कर्मचारी के पास पहुंची और घटना के बारे में बताया। जिसके बाद उक्त कर्मचारी ने किशोरी द्वारा बताए गए नंबर पर फोन कर उसके परिजनों को इसकी बाबत जानकारी दी। जिसके चलते वह रात्रि में दिल्ली पहुंचे और बेटी को वहां से लेकर देवबंद आए। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी तरह होश में आने पर बेटी ने घटना के बारे में बताया। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर आनंद देव मिश्र का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed