फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young people were happy after casting their vote for the first time

पहली बार वोट डालकर खुश नजर आए युवा

Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Young people were happy after casting their vote for the first time
जानसठ में उत्साह से मतदान करते युवा। - फोटो : KHATAULI
मुजफ्फरनगर। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में उत्साह नजर आया। वोट डालने के बाद इन युवाओं ने कहा कि हमें वोट डालकर अच्छा लगा है। अब हम लोग भी लोकतंत्र का हिस्सा बनकर मुख्यधारा में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन

मालवीय इंटर कॉलेज में वोट डालने पहुंची मनस्वी ने कहा कि मुझे वोट डालकर बहुत अच्छा लगा है। इस अधिकार से आत्मविश्वास जगा है। पहली बार वोट डालने पहुंची सृष्टि कहती है कि 18 साल के युवाओं को अधिकार देकर सरकार चुनने का अधिकार दिया गया है। हमें इसमें शामिल होकर अच्छा लग रहा है। आकांक्षा ने भी पहली बार वोट किया है वह कहती है कि हमें वोट डालकर अच्छा लगा है। परिवार के साथ उसने भी वोट डाल। यह हमारा मौलिक अधिकार है।
विज्ञापन

जूनिया ने भी पहली बार मतदान किया है। वह कहती है कि उसे सबके साथ वोट डालना अच्छा लगा है। संविधान ने हमें वोट का एक बड़ा अधिकार दिया है। पहली बार वोट डालने वाली बुशरा कहती है कि हमें अपना प्रतिनिधि चुनने का अधिकार मिला है। मुझे वोट डालकर बेहद खुशी मिली है। युवा लक्ष्य गोयल ने भी पहली बार वोट डाला है। वह कहता है कि वोट हमारा अपना अधिकार है। वोट डालकर यह अहसास हुआ है। मंसूरपुर में विधानसभा चुनाव में सभी आयु वर्ग के मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंसूरपुर के सरशादी लाल इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर पहली बार वोट डाल कर मिल मंसूरपुर निवासी अंशिका दिक्षित, प्रशंसा शर्मा, राजदीप कौर, अंजुल शर्मा आदि ने वह डाल कर खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना था कि वोट डालकर लोकतंत्र के प्रति हमें अपने अधिकारों का एहसास हुआ। यहां पर शुगर मिल उपाध्यक्ष अरविंद कुमार दीक्षित, फैक्टरी मैनेजर रविंद्र कुमार शर्मा, पूर्व फैक्ट्री मैनेजर ओएन तिवारी आदि ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed