फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young men sold to Chinese company on the pretext of jobs, two arrested

Muzaffarnagar News: नौकरी का झांसा देकर युवकों को चीन की कंपनी को बेचा, दो किए गिरफ्तार

Fri, 16 Jan 2026 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Young men sold to Chinese company on the pretext of jobs, two arrested
मुजफ्फरनगर। सुनहरे भविष्य और अच्छी नौकरी का लालच देकर कंबोडिया में दो युवकों को एक चीनी कंपनी को बेचने वाले गिरोह के दो सदस्यों को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के एक अन्य सदस्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ में मानव तस्करी के इस भयावह धंधे का खुलासा हुआ। पुलिस और आईबी की टीम जांच कर रही है। अकेले मुजफ्फरनगर के करीब 15 युवक कंबोडिया में फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि साइबर क्राइम थाने को यह सूचना मिली थी कि कुछ गिरोह भारतीय युवाओं को अच्छी नौकरी का झांसा देकर विदेश भेज रहे हैं और वहां उन्हें साइबर ठगी व मानव तस्करी में लिप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ऐसे ही एक गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने कुछ युवकों को कंबोडिया भेजा था, जहां उन्हें एक चीनी कंपनी को बेच दिया गया।

इन पीड़ितों को बंधक बनाकर उनसे साइबर ठगी का काम कराया जा रहा था।पुलिस ने इस मामले में शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव तावली निवासी आस मोहम्मद और खतौला निवासी जावेद को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद हुआ है।
पुलिस को अभी भी थाना खालापार के मोहल्ला रहमतनगर निवासी अनवर अहमद अंसारी उर्फ शाबरी की तलाश है, जो इस गिरोह का मुख्य सरगना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed