फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young men cocked for lockdown violation

लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने युवकों को बनाया मुर्गा, लाठियां फटकारी

Wed, 01 Apr 2020 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 11:47 PM IST
सार

लॉकडाउन के दौरान कुछ युवक पुलिस को गांव की गलियों में बिना किसी काम के घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को पकड़कर मुर्गा बनाया। लाठियां भी फटकारी।

विज्ञापन
Young men cocked for lockdown violation
पुलिस ने युवकों को मुर्गा बनाया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के गांव अलीयारपुर में लॉकडाउन के दौरान कुछ युवक पुलिस को गांव की गलियों में बिना किसी काम के घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को पकड़कर मुर्गा बनाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नसीहत देते हुए कान पकड़वाकर माफी मंगवाई।

विज्ञापन


युवकों द्वारा आगे से ऐसा नहीं करने का वादा करने पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया। उधर, कस्बा जानसठ के मोहल्लों में युवक बिना किसी वजह से घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने गश्त के दौरान इन युवकों को लाठियां फटकार कर घर के अंदर खदेड़ा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने निजामुद्दीन मरकज पर उठाए सवाल, कहा- ऐसे तो लाशों के ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कस्बे के मेन रास्ते व पानीपत- खटीमा राजमार्ग पर बिना किसी कारण के बाइकों पर घूमने वाले युवकों को भी लाठियां फटकार कर भगाया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed