{"_id":"5e84bfa08ebc3e6fd3101417","slug":"young-men-cocked-for-lockdown-violation-khatauli-news-mrt476130530","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने युवकों को बनाया मुर्गा, लाठियां फटकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस ने युवकों को बनाया मुर्गा, लाठियां फटकारी
Wed, 01 Apr 2020 11:47 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 11:47 PM IST
सार
लॉकडाउन के दौरान कुछ युवक पुलिस को गांव की गलियों में बिना किसी काम के घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को पकड़कर मुर्गा बनाया। लाठियां भी फटकारी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवकों को मुर्गा बनाया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के गांव अलीयारपुर में लॉकडाउन के दौरान कुछ युवक पुलिस को गांव की गलियों में बिना किसी काम के घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को पकड़कर मुर्गा बनाया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें नसीहत देते हुए कान पकड़वाकर माफी मंगवाई।
विज्ञापन
युवकों द्वारा आगे से ऐसा नहीं करने का वादा करने पर पुलिस ने उन्हें जाने दिया। उधर, कस्बा जानसठ के मोहल्लों में युवक बिना किसी वजह से घूमते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने गश्त के दौरान इन युवकों को लाठियां फटकार कर घर के अंदर खदेड़ा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने निजामुद्दीन मरकज पर उठाए सवाल, कहा- ऐसे तो लाशों के ढेर
विज्ञापन
इसके अलावा कस्बे के मेन रास्ते व पानीपत- खटीमा राजमार्ग पर बिना किसी कारण के बाइकों पर घूमने वाले युवकों को भी लाठियां फटकार कर भगाया। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/