{"_id":"5ee90d9a8ebc3e431836cbb9","slug":"young-man-strangled-to-death-in-baroda-village-muzaffarnagar-news-mrt48674585","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़ौदा गांव में युवक की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़ौदा गांव में युवक की गला दबाकर हत्या
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना के बड़ौदा गांव में हुई शाहरुख की हत्या के बाद एकत्र भीड़ पुलिस प्रशासन के ख
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
बड़ौदा गांव में युवक की गला दबाकर हत्या
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। गांव बड़ौदा निवासी युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सोमवार दोपहर से लापता युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर गड्ढे में पड़ा मिला। वारदात के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। एसपी देहात व एसडीएम द्वारा हत्यारोपियों की गिरफ्तारी व आर्थिक सहायता के आश्वासन पर पुलिस शव को कब्जे में ले सकी। उधर, लापरवाही पर चौकी प्रभारी और हेडकांस्टेबल का एसएसपी ने निलंबित कर दिया है।
बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़ौदा निवासी शाहरुख (22) पुत्र मीनूदीन सोमवार दोपहर बाद संदिग्ध हालात में लापता हो गया था। मंगलवार सुबह शाहरुख का शव गांव के बाहर गन्ना क्रेय केंद्र के गड्ढे में पड़ा मिला। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। सूचना मिलते ही सीओ गिरिजा शंकर त्रिपाठी व इंस्पेक्टर केपी सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन गुस्साए ग्रामीणों ने उन्हें शव उठाने से रोक दिया। ग्रामीणों ने बायवाला चौकी पुलिस की लापरवाही से हत्या होने का आरोप लगाते हुए एसएसपी को मौके पर बुलाने की मांग की। इस पर एसपी देहात नेपाल सिंह और एसडीएम कुमार भूपेंद्र मौके पर पहुंचे, जिनके साथ वार्ता में ग्रामीणों ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता की मांग की। ग्रामीणों ने शाहरुख पर तीन माह पूर्व भी कातिलाना हमला होने व चार दिन पूर्व गांव के एक युवक पर हत्या की धमकी देने का भी आरोप लगाया। वार्ता के बाद एसपी देहात व एसडीएम ने परिजनों को उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया।
इन्होंने कहा .....
एसपी देहात नेपाल सिंह का कहना है कि युवक के पिता मीनूदीन ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।