{"_id":"234d3a68b770dda44de508291a861f87","slug":"young-man-killed-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो भाइयों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो भाइयों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 30 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के छपार के खिंदड़िया गांव में खेत की सिंचाई करने गए दो भाइयों पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। एक भाई की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े। लोगों को आता देख बदमाश फरार हो गए। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग करते हुए पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। इस दौरान खूब नोकझोंक हुई। देर रात एसएसपी केबी सिंह के आश्वासन पर लोग माने और पुलिस ने शव को मोर्चरी भेजा।
छपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत खिंदड़िया गांव निवासी कल्लू (25) और दीपक रविवार शाम करीब सात बजे खेत की सिंचाई करने गए थे। इस दौरान कुछ बदमाश आते हुए दिखाई दिए। बदमाशों को देख भयभीत होकर दोनों भाई भागने लगे, तो बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं, जिससे कल्लू की मौके पर मौत हो गई तथा दीपक घायल हो गया। गोलियों की गूंज गांव तक पहुंची। इस बीच चीख-पुकार सुनकर काफी ग्रामीण शोर मचाते हुए खेतों की तरफ भागे। इस बीच गोलियों की आवाज बंद हो गई और मौके पर कल्लू मृत पड़ा देखा। पास में ही खून से लथपथ दीपक तड़पता हुआ मिला।
ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दीपक को जिला अस्पताल भिजवाया। हत्या की खबर पर ग्रामीणों का हुजूम जुट गया। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को मुआवजा और बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। वारदात की सूचना पर एसपी सिटी प्रदीप कुमार गुप्ता, सीओ अकील अहमद, थानाध्यक्ष भानू प्रताप पहुंचे और लोगों को समझाकर शव कब्जे में लेने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
ग्रामीण मांग पूरी होने पर ही शव उठने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। रात करीब साढ़े नौ बजे तक हंगामे के बीच शव ग्रामीणों के कब्जे में रहा। देर रात्रि एसएसपी केबी सिंह ने पहुंचकर उचित मुआवजा दिलाने के साथ ही बदमाशों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया। इस पर लोग माने। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कल्लू के पिता रमेश की मृत्यु हो चुकी है।