{"_id":"630671b3d76ce955a11cfa3b","slug":"young-man-climbed-on-the-tower-of-high-tension-line-muzaffarnagar-news-mrt60234096","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़ा युवक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। कस्बे के बाहरी छोर पर लगे हाईटेंशन विद्युत लाइन के टावर पर बुधवार को एक युवक चढ़ गया। करीब तीन घंटे बाद युवक खुद ही उतर कर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने उसे पकड़कर परिजनों को सौंपा।
दक्षिणी चमारान निवासी बंटी बुधवार को टावर पर चढ़ गया। उसे देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेश्वर बौद्ध और विद्युत कर्मी मुकेश राठी, नाजिम अहमद, समद आदि भी मौके पर पहुंच गए। विद्युत कर्मियों ने मामले की जानकारी एसडीओ अजय कुमार को दी। उन्होंने विद्युत आपूर्ति बंद कराई। करीब तीन घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतरकर जंगल की ओर भाग गया। पुलिस ने पकड़कर उसे परिजनों को सौंप दिया।