फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young man beaten to death by wife

शराब पीने से रोकने पर पत्नी की पीटकर हत्या

Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten to death by wife
गांव कमरूद्दीननगर में श्मशान घाट से मृतका की हड्ड़ी व राख के नमूने लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बुढ़ाना (मुजफ्फगरनगर)। गांव कमरूद्दीननगर में शराब पीने से रोकने पर युवक ने बृहस्पतिवार देर रात पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद बिना मायके पक्ष को सूचना दिए दिन निकलते ही शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया और श्मशान घाट से शव की हड्डियां व राख के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

गाजियाबाद जनपद के भोपुरा निवासी पुष्पा (35) की शादी सात साल पूर्व गांव कमरूद्दीननगर निवासी देवेंद्र के साथ हुई थी। उनके दो बच्चे लक्की (5) व प्रियांश (3) हैं। पुष्पा के भाई सूरज ने शुक्रवार को तहरीर देते हुए बताया कि देवेंद्र शराब का का आदी है, जिसका पुष्पा के साथ बृहस्पतिवार देर रात शराब पीने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि देवेंद्र ने पत्नी को डंडे से बुरी तरह से पीटा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि देवेंद्र ने बिना मायके पक्ष को सूचना दिए शुक्रवार तड़के ही ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव के श्मशान घाट पर शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करते हुए श्मशान घाट में जल रही चिता से शव की हड्डियां व राख के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर एमएस गिल का कहना है कि शराब पीने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी की पिटाई की थी, जिसकी रात में ही मौत हो गई थी। शव की हड्डियां व राख के सैंपल लिए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपी पति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed