फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young generation take inspiration from Swami Bhishma's life

स्वामी भीष्म के जीवन से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी

Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Young generation take inspiration from Swami Bhishma's life
मुजफ्फरनगर। क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक स्वामी भीष्म की पुण्य तिथि पर उनकी अमूल्य राष्ट्र सेवाओं को नमन किया गया। वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन ने स्वामी भीष्म का योगदान अहम है।
विज्ञापन

शहर में फ्रेंड्स कालोनी स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित स्वामी भीष्म की पुण्यतिथि पर वेद मंत्रोच्चारण से यज्ञ किया गया। यजमान संस्था प्रबंधक विशंभर सिंह पांचाल, प्रधानाचार्या कमलेश शर्मा एवं अंकुर पांचाल रहे। यज्ञ ब्रह्मा आचार्य गुरुदत्त आर्य रहे। उन्होंने कहा कि स्वामी भीष्म ने स्वतंत्रता का बिगुल फूंका। हरियाणा, वेस्ट यूपी सहित देशभर में आर्य समाज और वैदिक संस्कृति का प्रचार किया। स्वामी श्रद्धानंद के साथ शुद्धि आंदोलन से धर्मांतरण का विरोध किया। पूर्व प्रधानाचार्य रविदत्त धीमान ने बताया कि हैदराबाद सत्याग्रह में उनकी प्रेरणा से सैकड़ों स्वाधीनता सेनानियों ने भागेदारी की। सुरेश कुमार त्यागी, कृष्ण पाल पांचाल, रीतू त्यागी, नरेश पटवारी, अनिल, पवन , बिजेंद्र पांचाल, शिव कुमार, अमर सिंह विश्वकर्मा, राम रत्न, राधेश्याम विश्वकर्मा, नरेश पांचाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed