{"_id":"5dd1954b8ebc3e54ad716fad","slug":"young-generation-learned-from-the-ideals-of-patriots-gurudutt-muzaffarnagar-news-mrt4541222182","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभक्तों के आदर्शों से सीखे युवा पीढ़ी:गुरुदत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभक्तों के आदर्शों से सीखे युवा पीढ़ी:गुरुदत्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभक्तों के आदर्शों से सीखे युवा पीढ़ी: गुरुदत्त
मुजफ्फरनगर। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर आर्य समाज नई मंडी में वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ में आहुतियां अर्पित कर महान देशभक्त का भावपूर्ण स्मरण किया गया। वैदिक धर्म प्रचारार्थ सेवाओं के लिए विदुषी सविता आर्या को शाल ओढ़ाकर एवं सम्मान राशि भेंट कर आचार्य गुरुदत्त आर्य ने सम्मानित किया।
नई मंडी में दयानंद मार्ग स्थित आर्य समाज भवन में क्रांतिकारी लाला लाजपत राय के बलिदान दिवस पर देवयज्ञ हुआ। स्मृति सभा में आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि लाला जी ने देश की आजादी तथा संस्कृति एवं नैतिक मूल्यों की परंपरा स्थापित करने को अपने जीवन का बलिदान किया। ऋषि दयानंद की प्रेरणा और आदर्शों की शिक्षा से उन्होंने राष्ट्र सेवा की। स्वामी श्रद्धानंद, पंडित मदन मोहन मालवीय, महात्मा हंसराज के साथ मिलकर लाजपत राय ने देश में अछूतोद्धार, हिंदी-खादी प्रचार , शुद्धि आंदोलन से राष्ट्र को जगाया। वैदिक प्रवक्ता आरपी शर्मा ने कहा कि मातृभूमि की आजादी को बलिदान हो गए देशभक्तों के आदर्शों से युवा प्रेरणा ले। भजनोपदेशक सतीश सुमन ने देशभक्ति के भजन सुनाये। राकेश आर्य, मंगत सिंह आर्य, कृपा शंकर , इंजीनियर करण सिंह, मंजू आर्य, प्रियंका आर्य, आमोद आर्य, हरि मोहन शर्मा, मदन लाल आर्य आदि ने लाला लाजपत राय को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।