फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You live in the eyes of God all the time: Swami Karmaveer

ईश्वर की दृष्टि में आप हर समय रहते हैं-स्वामी कर्मवीर

Wed, 16 Oct 2019 08:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
You live in the eyes of God all the time: Swami Karmaveer
21-भोकरहेड़ी में आयोजित आर्य समाज के वार्षिक सम्मेलन में बोलते वक्ता। - फोटो : KHATAULI
मोरना (मुजफ्फरनगर)। आर्य समाज भवन भोकरहेड़ी के वार्षिक सम्मेलन में स्वामी कर्मवीर योगी महाराज ने कहा कि ध्यान करें, आध्यात्मिक बने। ईश्वर को जानने के लिए भक्ति को चुने। ईश्वर की दृष्टि में आप हर समय रहते हैं, इसलिए गलत कार्य और गलत लोगों की संगत से हमेशा बचो।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वव्यापी है। जब तक हमें ज्ञान नहीं होता, तब तक की ईश्वर और भक्ति की प्राप्ति नहीं होगी। अपने आंख, कान और वाणी से अच्छा बोलोगे, तो स्वर सुधर जाएंगे। हमारे कर्म जन्मो-जन्मान्तर से प्रभावित करते चले आ रहे हैं, आज के कर्म से आने वाला कर्म निर्धारित होगा। संस्कारों से जाति, कौम का निर्धारण होता है। मानव जीवन में सुधार करना का मौका मिलता है। इसलिए जीवन को सजगता के साथ जिएं। अच्छी दृष्टि की सोच रखें। जो व्यक्ति आश्रित होगा, उसको भक्ति नहीं मिलेगी। मलीन चित को भक्ति सुधारती है। आत्मा की खुराक ईश्वर भक्ति और ध्यान है। कार्यक्रम में स्वामी महानंद महाराज, स्वामी सत्यवेश महाराज, भजनों उपदेशक अलका आर्य बदायूं, मोहित आर्य, योगेश दत्त बिजनौर आदि ने भी अपने विचार रखे। मौके पर विक्की आर्य, जितेंद्र आर्य ने मुख्य यज्ञमान की और सुभाष आर्य दिल्ली, सुखपाल सिंह ने वेदपाठी की भूमिका निभाई। कार्यक्रम के आयोजन में रणबीर सिंह, ओमप्रकाश आर्य, कक्कू, अश्वनी, संजीव, रामपाल, ओमबीर बाबा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed