फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   You get good marks by reading, understanding and remembering

Muzaffarnagar News: बागोवाली के जंगल में होती मिली गोकशी, एक आरोपी पकड़ा, तीन फरार

Wed, 18 Jan 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
You get good marks by reading, understanding and remembering
65 किलो गोमांस, कटान के उपकरण और अवशेष बरामद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बागोवाली के जंगल में गोकशी करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके तीन साथी पुलिस के सामने से ही फरार हो गए। पुलिस ने मौके से 65 किलो गोमांस, कटान के उपकरण और अवशेष बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए आरोपी का चालान कर दिया।
नई मंडी कोतवाली की बागोवाली पुलिस चौकी प्रभारी गुरबचन सिंह को सूचना मिली कि बागोवाली गांव के जंगल में यामीन के ईख के खेत में कुछ लोग गोकशी कर रहे है। चौकी प्रभारी ने पुलिस टीम को साथ लेकर दबिश दी तो एक मृत गोवंश और उसके अवशेष पड़े थे। दबिश देते ही तीन लोग पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गए। एक आरोपी को गोवध करने के उपकरण व गोमांस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम रथेडी निवासी शाकिब बताया। उसके पास 200 रुपये और एक मोबाइल भी मिला।
विज्ञापन

पुलिस का कहना हैं कि आरोपियों ने जंगल में घूमने वाले गोवंश को पकड़कर उसकी हत्या की थी। गिरफ्तार आरोपी ने अपने साथियों के नाम बागोवाली निवासी अमीर आजम, आस मोहम्मद व रथेडी निवासी फखरे आलम उर्फ फखरू बताएं। मौके पर बुलाए पशु चिकित्सक डाक्टर हिमांशु शर्मा ने जांच कर मांस को गोवंश का होना बताया। कोतवाली प्रभारी बिजेंद्र रावत ने बताया कि बरामद गोमांश को दबवा दिया गया हैं। गिरफ्तार और फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed