{"_id":"6337425b134cc07b7704ac79","slug":"you-are-the-future-don-t-risk-your-life-by-taking-drugs-muzaffarnagar-news-mrt6075853156","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप भविष्य हैं...ड्रग्स लेकर मत दांव पर लगाओ जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप भविष्य हैं...ड्रग्स लेकर मत दांव पर लगाओ जिंदगी
विज्ञापन
- खतरनाक ड्रग्स और इंजेक्शन शरीर को करते हैं नुकसान
- स्टेमिना बढ़ाने वाले दवाओं का नहीं करना चाहिए प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। अग्निवीर भर्ती रैली में दौड़ से पहले ड्रग्स और इंजेक्शन के मामले सामने आ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि स्टेमिना बढ़ाने के नाम पर युवा गलत तरीके से पाउडर और अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी जान भी जा सकती है। अभिभावकों को चाहिए कि युवाओं को ऐसे पदार्थों का इस्तेमाल करने से रोकें।
चौधरी चरण सिंह स्पोट्र्स स्टेडियम में चल रही भर्ती के दौरान अमरोहा जिले के 50 युवा इंजेक्शन और प्रतिबंधित ड्रग्स का इस्तेमाल करते पकड़े गए हैं। युवाओं को भर्ती से बाहर कर दिया गया। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि युवाओं को प्रतिबंधित दवाओं दवाओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। भर्ती के लिए स्वच्छ प्रतिस्पर्धा में शामिल होकर प्रतिभाग करें। कुछ देर के लिए जिन इंजेक्शन से स्टेमिना बढ़ता नजर आता है, वह भविष्य के लिए बड़ा खतरा है। शरीर के लिए बेहद खतरनाक है।