फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi said in Khatauli - criminals were fleeing in BJP government

खतौली में बोले योगी - भाजपा सरकार में अपराधी कर रहे थे पलायन

Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Yogi said in Khatauli - criminals were fleeing in BJP government
मुजफ्फरनगर : खतौली सभा में उपस्थित लोगों का अभिनंदन करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली में बोले योगी - भाजपा सरकार में अपराधी कर रहे थे पलायन
विज्ञापन

खतौली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछली सरकार में बहन और बेटियां असुरक्षित थी। भाजपा ने उत्तर प्रदेश को सुरक्षा देने का काम किया है। अपराधी पलायन कर रहे हैं और दोनों लड़के परेशान हैं। जनता इन दोनों लड़कों को हमेशा के लिए यूपी से पलायन करवा सकती है।
नवीन मंडी स्थल पर भाजपा प्रत्याशी विक्रम सैनी के समर्थन में आयोजित जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार ने विकास कार्य कराए हैं। सहारनपुर में विश्वविद्यालय और बिजनौर में मेडिकल कॉलेज बन रहा है। उन्होंने पूछा कि जब सपाई सत्ता में थे तो उन्होंने किसानों का कर्ज माफ क्यों नहीं किया। हमारी सरकार ने यूपी के 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया, इसमें मुजफ्फरनगर के 50 हजार से अधिक किसानों का कर्ज माफ किया था। डबल इंजन की सरकार ने गन्ना का भुगतान कराया, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ सभी को दिया जा रहा है। डबल इंजन की सरकार ने राशन की भी डबल डोज दी है। डिफेंस कॉरिडोर बना रहे हैं, इस क्षेत्र का नौजवान तोप पर बैठकर चलेगा तो पाकिस्तान और पाकिस्तान परस्त लोगों के छक्के छूट जाएंगे। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, राजू अहलावत ने विचार रखे। विधायक विक्रम सैनी, कार्तिक काकरान, सुखविंदर सिंह सोम, तुषार बोबिंदर सहरावत, मनोज राजपूत, डॉक्टर सुंदर पाल, डॉक्टर सुधीर सैनी, मदन छाबड़ा, ज्ञानेश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिसकी जहां आस्था, वहीं होता है विकास : सीएम
बुढ़ाना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने तीर्थ स्थलों का विकास किया है। जिसकी जहां आस्था होती है, वह वहीं विकास कार्य करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे के डीएवी इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित सभा में अब न तो दंगे होते हैं और न फसाद होते हैं। बहू-बेटियां सुरक्षित हैं। साढ़े चार वर्षों तक बिलों में घुस रहे नेता अब बाहर निकलकर आए हैं। किसानों को सोलर पंप देने का काम किया जाएगा। इस क्षेत्र को पिछली सरकार ने डार्क जोन घोषित कर दिया था।
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि किसान के सामने अवारा पशुओं की समस्या सबसे अधिक है। जिसका छुटकारा जल्दी ही मिल जाएगा। दावा किया कि खादर क्षेत्र में उनकी सरकार ने भू-माफिया से पचास हजार बीघा जमीन खाली करवाई है। जिसमें गोवंश के लिए व आवारा पशुओं के लिए गोशालाओं को निर्माण करवाया जाएगा।

कार्यक्रम में चेयरपर्सन बाला त्यागी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, जिला पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक ठाकुर रामनाथ सिंह, अवनीश चौधरी, शाहपुर के चेयरमैन प्रमेश सैनी, बबलू, कपिल सैनी, घासीराम, विजय दुल्हैरा, भूपेंद्र चौधरी, सतेंद्र सिसौदिया, संगीत गर्ग, राजेश संगल, जितेंद्र मलिक, प्रमोद सैनी ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed