फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi can inspect the Atal residential school under construction today

अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण का निरीक्षण करने आज आ सकते हैं योगी

Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Yogi can inspect the Atal residential school under construction today
जानसठ में निर्माणाधीन अटल आवासीय स्कूल का निरीक्षण करते राज्यमंत्री कपिल देव। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- राज्य मंत्री कपिल देव, एडीजी राजीव सब्बरवाल ने किया स्थलीय निरीक्षण
विज्ञापन

- सीएम अटल आवासीय विद्यालय का करेंगे निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जानसठ के नंगला बुजुर्ग में 400 बीघा जमीन में 70 करोड़ की लागत से बन रहे अटल आवासीय विद्यालय का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को निरीक्षण कर सकते हैं। राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, एडीजी मेरठ रेंज राजीव सब्बरवाल ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। जिला प्रशासन पूरे दिन तैयारी में जुटा रहा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सहारनपुर के दौरे पर हैं। इस दौरे के बाद उन्होंने मुजफ्फरनगर के जानसठ में अटल आवासीय विद्यालय के निरीक्षण का संभावित कार्यक्रम रखा है। मुख्यमंत्री को शामली के बंतीखेडा और जानसठ में से किसी एक स्थान पर आना है। माना जा रहा है कि यह सहारनपुर के कार्यक्रम के बाद ही तय होगा। जिला प्रशासन और उच्चाधिकारी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारी में जुटे हैं। एडीजी मंगलवार को नंगला बुजुर्ग पहुंचे और अटल आवासीय विद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एक हजार छात्र रह सकेंगे
विद्यालय चार सौ बीघा जमीन में तैयार हो रहा है और 70 करोड़ की लागत से लोक निर्माण विभाग इसको बना रहा है। अधिकारियों का कहना है कि 70 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यहां एक साथ एक हजार छात्र रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हो सकती है निगम की घोषणा
राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनपद में आने की अधिक संभावना है। वह यहां नगर निगम की घोषणा भी कर सकते हैं।
तैयारी में जुटा रहा प्रशासन
जिले के प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही तैयारी में जुटे रहे। डीएम ने एसडीएम सदर परमानंद झा को विशेष रूप से विद्यालय परिसर में लगाया है। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त अरविंद मिश्रा निरंतर तैयारियों में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed