फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi and Jayant will share the stage in Morna today

Muzaffarnagar News: मोरना में आज मंच साझा करेंगे योगी और जयंत

Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Yogi and Jayant will share the stage in Morna today
मोरना। मीरापुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह मोरना में शुक्रवार को जनसभा करेंगे। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का निरीक्षण किया। महर्षि शुकदेव इंटर काॅलेज मोरना के खेल मैदान पर जनसभा होगी। भाजपाई और रालोद कार्यकर्ताओं ने दिनभर तैयारी की। सभा के लिए पांडाल बनाया गया है। कुछ ही दूरी पर हेलीपैड़ बनाए गए। डीएम और एसएसपी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। बेरिकेडिंग, वाहनों की पार्किंग, साफ-सफाई की व्यवस्था देखी। वीवीआईपी और मीडिया गैलरी में आने-जाने के लिए रास्ते चिन्हित किए गए। इस दौरान एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसपी देहात आदित्य बंसल मौजूद रहे। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. सुधीर सैनी ने बताया कि सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर सीएम मोरना पहुंच जाएंगे। एनडीए की जनसभा में शामिल होंगे और पदाधिकारियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed