फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yogi Adityanath Shapath Grahan: Kapil Dev Agarwal of Muzaffarnagar has made a minister in second time in Yogi government

योगीराज 2.0: जीत की हैट्रिक लगाने वाले कपिल देव बने मंत्री, पहली हार के बाद बनाया रिकॉर्ड, दिलचस्प है संघर्ष की कहानी

Fri, 25 Mar 2022 06:34 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Fri, 25 Mar 2022 06:34 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने वाले कपिल देव अग्रवाल को फिर से योगी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। उन्होंने शुक्रवार को लखनऊ में मंत्री पद की शपथ ली।

विज्ञापन
Yogi Adityanath Shapath Grahan: Kapil Dev Agarwal of Muzaffarnagar has made a minister in second time in Yogi government
कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजनीति की पिच पर कपिल देव अग्रवाल का सिर्फ पहला अनुभव खराब रहा था। भाजपा के टिकट पर साल 2002 का चुनाव सदर विधानसभा सीट से लड़ा, लेकिन सपा के चित्तरंजन स्वरूप ने उन्हें हरा दिया था, लेकिन इसके बाद अग्रवाल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और जीत की हैट्रिक लगाई। मंत्रालय में उन्हें दूसरी बार जगह मिली है।

विज्ञापन


साल 2002 के चुनाव में चितरंजन स्वरूप को 58 हजार 932 और कपिलदेव को 49 हजार 809 वोट मिले थे। हार से शुरू हुई राजनीति जीत में ऐसी बदली कि फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2006 में वह शहर पालिकाध्यक्ष बनें और सक्रिय रहे।
विज्ञापन


2007 में सदर सीट से अशोक कंसल विधायक चुने गए, लेकिन कंसल 2012 में चुनाव हार गए और चितरंजन स्वरूप जीतकर मंत्री बने। 2016 में चितरंजन स्वरूप का निधन हुआ तो उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर कपिल देव पहली बार विधायक बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 2017 में जीतकर वह विधानसभा पहुंचे। योगी मंत्री मंडल में उन्हें कौशल विकास राज्यमंत्री बनाया गया। 2022 में मुजफ्फरनगर और शामली से भाजपा ने दो सीट पर जीत दर्ज की। इनमें सदर सीट से कपिल देव और खतौली से विक्रम सैनी जीते। मंत्रालय की बाजी आखिर में कपिल देव के हाथ लगी।

यह भी पढ़ें: योगीराज 2.0: योगी सरकार में दूसरी बार मंत्री बनेंगे पश्चिम के ये दो चेहरे, दिनेश की जीत ने रचा था इतिहास, दिलचस्प है पूरी कहानी

किला परीक्षितगढ़ से शुरू हुआ था सफर
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए कपिल देव अग्रवाल शहर के गांधीनगर में रहते हैं। वह मूल रूप से मेरठ के किला परीक्षितगढ़ के रहने वाले हैं। उनके पिता रमेश चंद जिले में गन्ना विभाग में कार्यरत थे, जिस कारण परिवार मुजफ्फरनगर शिफ्ट हो गया और यहीं पर रहने लगे।

ऐसा है कपिल देव अग्रवाल का परिवार
राज्यमंत्री कपिल देव के परिवार में पत्नी अनु अग्रवाल, बेटा शिवम अग्रवाल, देवांश और बेटी कनिका है। मंत्री के भाई आदित्य अग्रवाल और ललित अग्रवाल भी साथ रहते हैं।

कपिल देव अग्रवाल का प्रोफाइल 
नाम        कपिलदेव अग्रवाल
पिता        स्वर्गीय रमेश चंद गुप्ता
माता        स्वर्गीय सौभाग्यवती
उम्र         58 वर्ष
शिक्षा        स्नातक
पत्नी        अनु अग्रवाल
पुत्र/पुत्री    शिवम अग्रवाल, कनिका, देवांश

जहां से काम रुके थे, वहीं से शुरू होंगे : कपिल देव
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि उनके पिछले कार्यकाल में आचार संहिता की वजह से जहां से काम रुक गए थे, वहीं से शुरू किए जाएंगे। सरकार की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जाएगा। जनता ने समर्थन देकर मंत्रालय तक पहुंचाया है। हर व्यक्ति की समस्याओं का समाधान कराने का लक्ष्य रहेगा।

यह भी पढ़ें: शपथ ग्रहण समारोह : पश्चिमी यूपी से नौ मंत्री बनने तय, मेरठ से दिनेश और सोमेंद्र का नाम, देखें पूरी लिस्ट

अग्रवाल के घर पर जश्न का माहौल
राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए कपिल देव के गांधीनगर स्थित आवास पर जश्न का माहौल है। दोपहर बाद यहां समर्थक पहुंचने शुरू हो गए थे। मंत्रालय की शपथ लेने के बाद लोगों ने खुशी मनाई। मंत्री के भाई ललित अग्रवाल ने लोगों की आवभगत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed