{"_id":"67891b682dfcbae2060d2720","slug":"yellow-defeated-team-red-in-police-line-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-137998-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस लाइन में येलो ने टीम रेड को किया पराजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस लाइन में येलो ने टीम रेड को किया पराजित
विज्ञापन
फोटो
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पुलिस क्रिकेट अकादमी की ओर से आयोजित अंडर-14 क्रिकेट लीग के फाइनल में टीम येलो ने टीम रेड को एक विकेट से पराजित कर दिया। श्रेयांशु को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
आयोजन सचिव गौरव सिद्धार्थ ने बताया कि टीम येलो ने टॉस जीतकर टीम रेड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। टीम रेड ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। मानव पाल ने शानदार 100 रन बनाए। देवांश ने 21, रचित ने सात, कृष्णा ने छह रन का योगदान अपनी टीम के लिए दिया। टीम येलो के गेंदबाज कप्तान युवराज चौधरी ने दो विकेट लिए।
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम येलो के लिए आदित्य 30, डीकोर 24, युवराज चौधरी 13 और गोपाल ने 10 रन बनाए। अंतिम समय में श्रेयांशु ने शानदार 25 दिनों की नाबाद पारी खेल कर अपनी टीम को रोमांचकारी मैच में एक विकेट से जीत दिला दी।
विज्ञापन
टीम रेड के गेंदबाज वंश और कृष्णा को 2-2 विकेट मिले। मानव पाल को मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। युवराज चौधरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, आर्यन पाल को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। इससे पहले यूपी क्रिकेट एसोसिएशन अंपायरिंग कमेटी के चेयरमैन मनोज पुंडीर, प्रतिसार निरीक्षक उदल सिंह, मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर संजय शर्मा और रोहन त्यागी ने संयुक्त रूप से मैच का शुभारंभ किया। अंपायर हिमेश और अनुभव रहे। स्कोरिंग मोहित ने की। मैच के दौरान सुखविंदर सिंह, वासु, यमन, करण, आराध्या, काव्या, नैतिक मौजूद रहे।