फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   yashpal murder

यशपाल सिंह हत्याकांड में जेल भेजे गए नामजदों की रिहाई के लिए कार्रवाई शुरु

Thu, 07 Nov 2019 09:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
yashpal murder
यशपाल सिंह हत्याकांड में जेल भेजे गए नामजदों की रिहाई की कार्रवाई शुरू
विज्ञापन

देवबंद। भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष चौधरी यशपाल सिंह हत्याकांड का खुलासा करने के बाद अब पुलिस ने नामजद लोगों को जेल से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बीती 8 अक्तूबर को मिरगपुर गांव निवासी चौधरी यशपाल सिंह की उस समय गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई थी। जब वह बाइक से बाबूपुर नगली गांव जा रहे थे। इस मामले में पुलिस ने यशपाल के परिजनों की तहरीर पर गांव के ही अर्जुन, विक्रम, बिजेंद्र, नीटू, दीपक और विनोद के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया था। सभी लोगों को हत्याकांड वाले दिन पुलिस ने हिरासत में भी ले लिया था। कई दिनों तक लंबी पूछताछ के बाद भी हिरासत में लिए गए लोग यही कहते रहे कि उन्होंने हत्याकांड को अंजाम नहीं दिया। जिसके चलते पुलिस अधिकारी इस हत्याकांड की गुत्थी में उलझ गए थे। सभी लोगों को काफी दिनों तक कोतवाली में बिठाने के बाद पुलिस ने सभी लोगों का चालान कर दिया था। उन्हें जेल भेजे जाने के संबंध में एसएसपी दिनेश कुमार का कहना था कि पुलिस ने अभी हत्याकांड का खुलासा नहीं किया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लंबी जांच के बाद बुधवार को एसएसपी दिनेश कुमार ने सहारनपुर में प्रेस कांफ्रेंस कर हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा किया। जिसमें बताया गया कि चौ. यशपाल सिंह की भतीजी ने ही प्रेमी व अन्य के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया था। वहीं, बृहस्पतिवार को एसएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि जेल भेजे गए सभी लोगों को जेल से बाइज्जत बरी के लिए धारा 169 की कार्रवाई करने के लिए स्थानीय पुलिस को निर्देशित किया गया है। पुलिस ने कोर्ट में जेल भेजे गए सभी लोगों को छोड़े जाने कार्रवाई शुरू करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed