शाहपुर। गांव काकड़ा स्थित यश स्पोर्ट्स एकेडमी में नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें यश स्पोर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
शनिवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला नेहरू युवा केंद्र अधिकारी कुमारी प्रतिभा शर्मा, कार्यक्रम सहायक हरिप्रकाश व जिला कबड्डी संघ के सचिव मास्टर रामपाल सिंह ने किया। एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में 50 मीटर दौड़ में गगन, रितिक व प्रिंस, 200 मीटर दौड़ में गुड्डू, सन्नी व नीशू, 1500 मीटर दौड़ में उमेश त्यागी, दीपक व अनित ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में यशोदा, सूर्य व नेहा और 800 मीटर दौड़ में अक्षिता शर्मा, नव्या व दिव्यांशी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी और वॉलीबाल में भी यश स्पोर्ट्स एकेडमी की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाजपा नेता विजय चौधरी व नीरज राठी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।