फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Yagya is the basis of the world: Ankit Prabhakar

यज्ञ ही संसार का आधार है : अंकित प्रभाकर

Tue, 01 Mar 2022 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Yagya is the basis of the world: Ankit Prabhakar
मुजफ्फरनगर। आर्य समाज गांधी कॉलोनी में तीन दिवसीय ऋषिबोधोत्सव पर्व पर असत्य को छोड़ने और सत्य को ग्रहण करने का संदेश दिया गया। परोपकारिणी सभा अजमेर से पधारे उपदेशक अंकित प्रभाकर ने कहा कि यज्ञ ही संसार का आधार है, यज्ञ ही विष्णु है, यज्ञ ही पालक है। सेवा, त्याग और दायित्वों का निर्वहन कर गृहस्थ जीवन को सफल बनायें।
विज्ञापन

आर्य समाज मंदिर में महाशिवरात्रि एवं ऋषिबोधोत्सव पर्व पर त्रिदोष नाशक औषधियों से युक्त सामग्री से यज्ञ किया गया। यज्ञ ब्रह्म संगीता आर्या रहीं। यज्ञमान पूर्व मंत्री योगराज सिंह और विजयदीप सिंह रहे। वैदिक उपदेशक अंकित प्रभाकर ने कहा कि यज्ञ अपनाए, पुण्य और शुभ कर्मों की भावना जागृत होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गृहस्थ में सुख, शांति और समृद्धि के लिए समन्वय, सहयोग, स्नेह और मर्यादा आवश्यक है। विवाह संस्कार में जिन वचनों का पति और पत्नी संकल्प लेते है, उन्हें सदैव निभाये। संस्कृति के मूल्यों और संस्कारों के मार्गदर्शन से परिवार और समाज का निर्माण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती के समाज सुधार आंदोलन को गांव-गांव पहुँचाये, ताकि युवा पीढ़ी को वैदिक संस्कृति का ज्ञान हो सके। पाखंड, अंधविश्वास, कुरीतियों के उन्मूलन से समाज में सत्य स्थापित होगा। राकेश ढींगरा एवं गजेंद्र राणा, अवनीश त्यागी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उषा पटपटिया, नीलम ढींगरा, उमा भाटिया, नंदनी आर्या, चंद्रवती चौधरी, अशोक राठी, भूप सिंह आर्य, जय सिंह धीमान आदि मौजूद रहे। संचालन संयोजक इंद्रपाल सिंह आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed