फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrestling of Pradhan and Rohit on equal footing in Ghat fair

चरथावल ऐतिहासिक घाट मेले में उमड़ी लोगों की भीड़

Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Wrestling of Pradhan and Rohit on equal footing in Ghat fair
चरथावल घाट मेले में लगे झूलों पर झूलते लोग - फोटो : MUZAFFARNAGAR
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कस्बे में सांप्रदायिक सौहार्द के प्रतीक घाट मेले को देखने के लिए आसपास के गांव से लोग पहुंचे। जलालाबाद के प्रधान और दाहा के रोहित की कुश्ती बराबरी पर छूटी।
विज्ञापन

दंगल का शुभारंभ नगर पंचायत चेयरमैन सतेंद्र त्यागी ने किया। कई प्रदेशों के पहलवानों की कुश्तियां सराही गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण अचंल के मेले भाईचारा और सौहार्द का संदेश देते है। दंगल में प्रमुख कुश्तियों में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और उत्तराखंड के पहलवानों ने शानदार कुश्तियां दिखाकर दर्शकों को रोमांचित किया। प्रधान जलालाबाद और दाहा के रोहित की कुश्ती बराबर रही। दिल्ली के गोल्ला ने हसनपुर के अजहर को चित किया।
विज्ञापन

देवबंद के फहीम ने दूधली को शुभम, देवबंद के शमशाद ने कुरुक्षेत्र के सोनू, कलियर के साजिद ने हरिद्वार के टीपू को हराया। देहरादून के कादिर ने कुश्ती जीती। आदित्या दूधली और आदिल मुजफ्फरनगर के पहलवानों की दांव पेंच के बाद बराबर रहे। जलालाबाद के जावेद और मेरठ के गौरव की कुश्ती बेनतीजा रही। इनके अलावा 15 कुश्ती हुई। की भूमिका कल्लू अंसारी और इस्लाम पहलवान ने निभाई। दंगल में इरशाद त्यागी, असलम त्यागी, एजाज कुरैशी, आरिफ त्यागी, वसी अंसारी, मेहरबान त्यागी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में लगीं दुकानें, ग्रामीणों की रही भीड़
चरथावल के अलावा कुटेसरा, निरधना, चौकड़ा, दधेडू कलां, एवं खुर्द, कुल्हेड़ी, हैबतपुर, पावटी, बहेड़ी, रोहाना आदि कई दर्जन गांवों के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मनोरंजन किया। मेले में मिनी सर्कस, काला जादू और वैरायटी शो में भीड़ रही। बच्चों ने रंग-बिरंगे झूलों का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल केे अलावा आरआरएफ की कंपनी तैनात रहीं। कस्बे में तीरगरान मोहल्ले में दोनों तरफ लगी दुकानों के कारण रास्ता बेहद संकरा होने के कारण अव्यवस्था रही।

मुजफ्फरनगर : चरथावल मेले में सजे दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।

मुजफ्फरनगर : चरथावल मेले में सजे दंगल में जोर आजमाइश करते पहलवान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed