{"_id":"64494814a3fe554c67048ad3","slug":"wrestlers-protest-bhakiyu-in-support-of-wrestlers-and-naresh-tikait-will-join-the-strike-at-jantar-mantar-2023-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरी भाकियू, जंतर-मंतर के धरने में शामिल होंगे टिकैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरी भाकियू, जंतर-मंतर के धरने में शामिल होंगे टिकैत
Wed, 26 Apr 2023 09:20 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 26 Apr 2023 09:20 PM IST
सार
Wrestlers Protest : अब भाकियू भी पहलवानों के समर्थन में उतर आई है। नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को जंतर-मंतर के धरने में शामिल होंगे।
विज्ञापन
नरेश टिकैत।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे भारतीय पहलवानों का भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) ने समर्थन किया है। भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि खिलाड़ियों के साथ है। उन्होंने कहा कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। बताया गया कि भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को पहलवानों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने बुधवार को कहा कि खिलाड़ी किसी जाति, धर्म या गांव का नहीं होता। खिलाड़ी पूरे देश का होता है। जिन पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊंचा किया है, उनका सम्मान होना चाहिए। पहलवानों की ओर से लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में उतरा जाट समाज, कहा- हम खड़े हैं बेटियों के साथ, जल्द हो FIR
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछली बार के धरने पर अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं दी गई। पूरे देश के गांवों में गुस्सा बढ़ रहा है। वहीं, भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत बृहस्पतिवार को पहलवानों से मुलाकात करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एनकाउंटर प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, मुठभेड़ में मारा गया था ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा
भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार को समस्या का समाधान करना चाहिए। आरोपों पर कमेटी निर्णय दें। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। सरकार को दोबारा चिट्ठी लिखी जाएगी।