फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Wrestler Protests: Khap Chowdhary says Government divided daughters into castes

BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

Thu, 01 Jun 2023 05:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 01 Jun 2023 05:22 PM IST
सार

हरियाणा की महिला पहलवानों के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर के सोरम में सर्वखाप की पंचायत में सर्वखाप चौधरी मंच से केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साध रहे हैं। 

विज्ञापन
Wrestler Protests: Khap Chowdhary says Government divided daughters into castes
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के सोरम में आयोजित सर्वखाप की पंचायत में पहुंचे राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों को हताश होने की आवश्यकता नहीं है। हम लड़ाई लड़ेंगे और जीतेंगे भी। पहलवानों की लड़ाई लड़ी जाएगी और सर्व समाज लड़ेगा। 

विज्ञापन


पंचायत में एलान किया गया कि खाप चौधरियों का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रपति और गृहमंत्री से मुलाकात करेगा। पहलवानों को इंसाफ मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। सोरम में आए विभिन्न राज्यों के खाप प्रतिनिधियों ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है और दो जून को कुरुक्षेत्र में होने वाली पंचायत में सुनाया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि संत महात्मा हमारे साथ हैं। अगर आरोपियों के पक्ष में यात्रा निकलेगी तो हमारी भी यात्रा निकलेगी। ट्रैक्टर तैयार हैं। पहलवानों के लिए देशभर में जाकर बैठक की जाएगी। सरकार ने सहारनपुर में गुर्जर और ठाकुर समाज को लड़ाने की चाल चली है। दोनों समाज के लोग एक हो जाएं। सरकार की चाल को समझें। योद्धा किसी बिरादरी के नहीं होते। योद्धा सर्व समाज के होते हैं। चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि राष्ट्रपति से मिलेंगे। पहलवानों की पहचान तिरंगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाधान तक संघर्ष किया जाएगा। बिरादरी को शादी विवाह तक सीमित रखें, समाज के लिए संघर्ष करें।

Wrestler Protests: Khap Chowdhary says Government divided daughters into castes
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला

वहीं, इस दौरान त्यागी, ब्राह्मण, भूमिहार समाज के अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने दिल्ली के डीजीपी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि डीजीपी अपनी मर्यादा भूल गए हैं। जिस दिन अपने बच्चों के सिर पर पैर रखेंगे उस दिन पता चलेगा। बता दें कि हरियाणा के पहलवानों के सम्मान की लड़ाई के लिए अब सर्वखाप एकजुट हो गई है। इसी क्रम में आज खाप चौधरियों की पंचायत आयोजित की गई है। 

पंचायत में बोलते हुए मांगेराम त्यागी ने कहा कि इन लोगों ने हमारी बेटियों को जातियों में बांट दिया है, लेकिन मैं पूछना चाहता हूं कि जब ये विदेश में खेलने गईं थीं, जीतकर लौटीं थी तो क्या आपने इनकी जाति पूछी थी। तब ये देश की बेटियां थी। लेकिन आज पुलिस के सिपाही इनके सिर पर पैर रखकर खड़े हैं यह निंदनीय है। यहां सभी खाप चौधरी बैठें है हम वादा करते हैं कि सर्वखाप समाज खून की बलि देने के लिए तैयार है। यदि इन्होंने हमारी बेटियों को आंखें दिखाने कोशिश की तो इनकी आंखें नोंच लेंगे।

कहा कि मैं दिल्ली के डीजीपी से पूछना चाहता हूं कि जिस प्रकार दिल्ली पुलिस के सिपाही हमारी बेटियों के सिर पर पैर रखकर खड़े हैं जिस दिन अपने बच्चों के सिर पर पैर रखकर खड़ें होंगे तब पता चलेगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर यह सब किया गया। इसका खामियाजा 2024 में आपको भुगतना पड़ेगा।

देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह भी पंचायत में शामिल हुए। पालम 360 के चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने भी मंच से अपने विचार रखे। सोलंकी ने कहा कि 2 जून को कुरुक्षेत्र की पंचायत में शामिल हो और मिलकर एक फैसला करें। सरकार अगर बलिदान चाहती है तो हम बलिदान देने के लिए भी तैयार हैं। प्रधानमंत्री पाकिस्तान चले जाते हैं लेकिन वह दिल्ली जंतर मंतर पर ही क्यों नहीं जाते?

वहीं, दो जून को कुरुक्षेत्र में पंचायत के फैसले पर सभी ने मान्यता जताई। पंचायत में खाप चौधरियों ने कहा कि  प्रधानमंत्री को देश के मन की बात  सुननी चाहिए और सांसद ब्रजभूषण शरण को हटा देना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Wrestler Protests: पहलवानों के सम्मान की लड़ाई UP तक आई, सांसद बृजभूषण शरण के खिलाफ उबाल, कल फिर पंचायत

वहीं मेरठ से सरधना विधायक अतुल प्रधान भी सर्वखाप की पंचायत में शामिल होने पहुंचे हैं। बैंसला खाप के प्रतिनिधि के तौर पर सरधना विधायक अतुल प्रधान ने पंचायत को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरी तरह पहलवानों के साथ है।

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: महिला पहलवानों के समर्थन में BKU का प्रदर्शन, यशोद ऋषिकेश भास्कर सहारनपुर के नए कमिश्नर बने

वक्ताओं और विभिन्न राज्यों से आए खाप चौधरियों का कहना है कि कुरुक्षेत्र में दो जून को होने जा रही पंचायत के बाद ही अंतिम फैसला लिया जाना चाहिए। पूर्व विधायक मनोज गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज ने अपनी एकजुटता से गौरव यात्रा निकालने का काम किया है। एकता के सामने कोई ताकत नहीं टिक पाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed