{"_id":"5e595acb8ebc3ef3e6499d1d","slug":"wounded-by-stabbing-for-not-lending-devband-news-mrt4713351103","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार नहीं देने पर चाकू मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार नहीं देने पर चाकू मारकर किया घायल
विज्ञापन
उधार नहीं देने पर चाकू मारकर किया घायल
देवबंद। सैनपुर गांव में उधार नहीं देने पर एक दुकानदार को युवकों ने लात-घुसें और चाकू से वार कर घायल कर दिया। दुकानदार को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सैनपुर गांव निवासी अभिषेक कुमार ने बताया कि शुक्रवार को गांव के तीन युवक उनकी दुकान पर आए और उधार सामान मांगी। इंकार करने पर वह गाली-गलौच करने लगे। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने अभिषेक से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी ने अभिषेक पर धारदार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। अभिषेक का आरोप है कि तीनों युवकों ने एक दिन पूर्व उसके पिता के साथ भी मारपीट की थी, जिसमें वह घायल हो गया था। इस संबंध में उसने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।