फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worship in the day and Holika Dahan in the auspicious time of night

Muzaffarnagar News: दिन में पूजन और रात के शुभ मुहूर्त में होलिका दहन

Tue, 07 Mar 2023 06:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Mar 2023 06:27 PM IST
विज्ञापन
Worship in the day and Holika Dahan in the auspicious time of night
शहर में जगह-जगह होलिका पूजन को उमड़ी महिलाओं की भीड़
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले भर पारंपरिक तरीके से होलिका पूजन किया गया। सुबह से ही महिलाएं होलिका स्थलों पर पूजन के लिए पहुंचनीं शुरू हो गई थी। विधि विधान से पूजन करते हुए परिवार में सुख समृद्घि की कामना की। मेले भी आयोजित किए गए। मंदिरों में पूूजा की। उधर, रात के समय शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया।
होलिका पूजन को लेकर सुबह से ही हर्षोल्लास का माहौल रहा। शहर के भारत माता चौक, नावल्टी चौक, शिव चौक, हनुमान चौक, कच्ची सड़क, नई मंडी, गांधी कॉलोनी, जाट कॉलोनी, कृष्णापुरी, लोहिया बाजार, सर्राफा बाजार समेत अन्य जगहों पर होलिका पूजन किया गया। महिलाओं ने धागा लेकर होलिका की परिक्रमा की। इसके बाद विधि विधान से पूजन किया। इस दौरान सभी जगह सुरक्षा व्यवस्था भी चाक चौबंद रही। महिलाओं ने अपने परिवार और बच्चों की दीर्घायु के लिए प्रार्थना की। रात के समय होलिका दहन किया गया। ढोल की थाप पर युवाओं ने खूब नृत्य किया।
विज्ञापन


एक ही जगह होलिका पूजन
सिसौली कस्बे में सदियों पुरानी परंपरा का श्रद्धा और विश्वास के साथ निर्वहन किया गया। कस्बे में एक ही स्थान पर होलिका पूजन और दहन होता है। यहां सुबह से ही पूजन के लिए महिलाओं की कतार रही। देर रात होलिका दहन किया गया। इसके अलावा भौरा कलां, मुंडभर, भौरा खुर्द, शिकारपुर, कपूरगढ़ में श्रद्धा और विश्वास के साथ होली पर्व मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed