{"_id":"60d0de798ebc3e32351b927d","slug":"world-yoga-day-yoga-keeps-the-mind-and-body-healthy-muzaffarnagar-news-mrt5438496197","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग से मन और मस्तिष्क रहता है स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग से मन और मस्तिष्क रहता है स्वस्थ
विज्ञापन
गांधी वाटिका में आयोजित विश्व योग दिवस पर योग करते राज्यमंत्री कपिल देव।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
योग से मन और मस्तिष्क रहता है स्वस्थ
मुजफ्फरनगर। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा ने प्रत्येक मंडल पर योग का आयोजन किया। मंसूरपुर मंडल में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल मुख्य अतिथि रहे। योग गुरू शिवांश शर्मा ने योग कराया।
क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि जीवन के हर क्षेत्र में एक नये स्तर के संतुलन और क्षमता को प्राप्त करना ही योग है। योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य उपहार है, यह मस्तिष्क और शरीर की एकता का प्रतीक है। करे योग रहे निरोग के मंत्र के साथ सभी के निरोगी होने की कामना की।
योग गुरु के रूप शिवांश शर्मा योगाचार्य पतंजलि योग पीठ हरिद्वार के नेतृत्व में योगाभ्यास किया गया, इसके उपरांत जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने योग के महत्व के बारे में वर्णन किया। उन्होंने कहा कि योग एक भारतीय जीवन पद्धति है जिसके माध्यम से मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। जिले के समस्त 29 मंडलों व सेक्टर स्तर पर भी योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किये गये। जिसमें सभी जनप्रतिनिधि पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन बालाजी पुरम खतौली, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान गांधी वाटिका, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल, अग्रवाल धर्मशाला व पाल धर्मशाला, बुढाना विधायक उमेश मलिक दिनकरपुर, खतौली विधायक विक्रम सैनी बालाजी पुरम बालाजी मंदिर, पुरकाजी विधायक प्रमोद उटवाल रामपुर में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महामंत्री रोहिल वाल्मीकि, विनीत कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष नितिन मलिक, अमित चौधरी, संजय गर्ग, बिजेंद्र पाल, जिला मंत्री सुधीर खटीक, सुनील दर्शन, रेणु गर्ग, सचिन सिंघल, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण शर्मा, सह मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल, गीता जैन, मंसूरपुर मंडल अध्यक्ष मनोज राठी, जिला संयोजक आईटी रक्षित नामदेव, विपुल शर्मा, रविकांत शर्मा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे
महिलाओं ने किया योगाभ्यास
मुजफ्फरनगर। श्रीराज दुर्गा मंदिर स्थित योगासन केंद्र पर पतंजलि योगपीठ की ओर से महिलाओं को योगाभ्यास के माध्यम से रोग दूर करने की जानकारी दी गई। योग प्रशिक्षिका कीर्ति अहलावत ने कहा की ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करे। महिलाओं को प्रमाण पत्र से भी सम्मानित किया गया। अलका, रोजी, नेहा, ममता, अनीता,रजनी, प्राची आदि शमिल रहे।
घरों में रहकर किया गया योग
मुजफ्फरनगर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महिलाओं ने अपने घरों पर रहकर योग किया।
धारणा योग संस्थान की योग शिक्षिका सीता उपाध्याय द्वारा सर्वप्रथम संगठन मंत्र गाकर योग कि विभिन्न विषय पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर ग्रीवा चालन, स्कंध चालन, सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, भस्त्रिका, कपालभांति, अनुलोम, विलोम आदि योगासन कराये गये। अनु अग्रवाल, नीति अग्रवाल, बबीता, अंशुल, अलका, रीना, संतोष, आरती, लवली, कंचन, रीमा, सुजाता, वर्षा, प्रियंका गर्ग, रिंकल, दीपा, उर्मिला, पूजा, मोनिका, इंदिरा आदि ने योग के कार्यक्रम में भाग लिया।