फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers should get ready for civic elections: Brijesh

निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता: बृजेश

Thu, 13 Oct 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Workers should get ready for civic elections: Brijesh
भाजपा कार्यालय पर प्रभारी ने पदाधिकारियों की बैठक ली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांधीनगर स्थित भाजपा कार्यालय में नगर निकाय चुनाव को लेकर एक बैठक हुई। प्रदेश के राज्य मंत्री बृजेश सिंह एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर पालिका परिषद चुनाव के प्रभारी राज्य मंत्री बृजेश सिंह ने नगर निकाय चुनाव की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 20 अक्तूबर तक निर्वाचन आयोग से वोटर लिस्ट प्राप्त कर निकाय में आने वाले सभी मंडलों पर निरीक्षण के लिए भेजने का कार्य करें। बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी अपने-अपने बूथों पर पुरानी मतदाता सूची को लेकर घर-घर जाना है। सभी मंडल प्रभारी और अध्यक्ष शक्ति केंद्र के संयोजक व प्रभारी के साथ 18 से 20 अक्तूबर तक वार्डों की बैठक संपन्न कराएं। सात से 12 नवंबर तक मतदाता सूची के साथ घर-घर जाकर नए फार्म भरवाकर मतदाता सूची में दर्ज कराने का कार्य करें।
विज्ञापन

चेयरमैन पैक्सफैड सूर्य प्रकाश पाल ने बताया कि चुनाव की इच्छा व्यक्त करने वाले सभी कार्यकर्ता अपने-अपने वार्डों में संपर्क अभियान करें। अधिक से अधिक वोट बनवाएं और संपर्क अभियान में जुट जाएं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल बताया कि बूथ स्तर की पहली बैठक में नए जोड़ने वाले मतदाताओं के नामों की सूची बनाना और परिवर्धन फार्म वितरण करना है। 22 से 25 अक्तूबर तक दीपावली मिलन का कार्यक्रम करना है। इसी कड़ी में दीपावली की पूर्व संध्या पर निकायों में कमल का फूल बनाकर दीप प्रज्ज्वलित करना है। पटेल और अंबेडकर जयंती मनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, पूर्व विधायक एवं नगर पालिका परिषद चुनाव संयोजक अशोक कंसल ने विचार रखे। जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, विजय सैनी, रोहिल वाल्मीकि, रोहताश पाल, सचिन सिंघल, दीपक नारंग, गोपाल मित्तल, दीपक वर्मा, धर्मेंद्र तायल, जितेंद्र कुच्छल, प्रवीण शर्मा, रक्षित नामदेव, सचिन सैनी, महेश चौधरी, राजकुमार छाबड़ा, यशवीर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed