फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers should cooperate in the correct implementation of government schemes: Saini

सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन में सहयोग करे कार्यकर्ता : सैनी

Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Workers should cooperate in the correct implementation of government schemes: Saini
देवबंद (सहारनपुर)। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभल के पूर्व सांसद सतपाल सिंह सैनी ने कहा पार्टी कार्यकर्ता सरकारी योजनाओं के सही क्रियान्वयन में सहयोग करें।
विज्ञापन

मंगलवार को डाक बंगले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभल के पूर्व सांसद सतपाल सिंह सैनी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा सरकार में विकास कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। कोविड-19 में जारी सरकार की गाइड लाइन का सभी को पालन करना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी और विपिन भारतीय आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसमें महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रजनी शर्मा, नितिन गुप्ता, राकेश गांगुली, अरविंद बंसल, वैभव अग्रवाल, सोनू सैनी, गगन मित्तल, राममोहन सैनी, निखिल अग्रवाल, राजू सैनी, रवि कुमार, मांगेराम सैनी, उमेश सैनी, आदेश सैनी, कुलदीप सैनी, मोनू सैनी, बिजेंद्र जौहरी, प्रशांत भारतीय, सुधा सैनी, सुभाष सैनी आदि रहे।
विज्ञापन

कृषि कानून 2020 किसान हित में - सैनी
फोटो-9
नागल। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और संभल के पूर्व सांसद सत्यपाल सैनी ने कहा कि कृषि कानून 2020 किसान हित में है, लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्षी दल के नेता अपना अस्तित्व बचाने के लिए किसानों को गुमराह कर अपना मुद्दा बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां भाट खेड़ी रोड पर पत्रकारों से बातचीत में सत्यपाल सैनी ने कहा सरकार ने बिना किसी भेदभाव के कई जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। देश और प्रदेश में चारों ओर विकास हो रहा है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे किसी के बहकावे में मत आए। कृषि कानून 2020 पास होने के बाद किसान अपनी फसल पूरे देश में कहीं भी बेच सकते हैं। उन्होंने कहा विपक्षी दल के नेता कृषि कानून 2020 के बारे में भ्रम फैला कर अराजकता का माहौल पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कार्यकर्ता जनता के बीच जा कर किसानों को कृषि कानून 2020 के बारे में बताएं। इसमें रामपुर मनिहारान विधायक देवेंद्र निम, भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, राकेश गांगुली, मान सिंह सैनी, संजय चेयरमैन, नपेंद्र, विनोद, मनमोहन सिंह, कपिल डाबर, पपिन चौधरी, सत्येंद्र वैदिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed