फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Workers moving towards the floor with hunger and thirst

किसान ने ट्रैक्टर पर बैठाया, सभासद ने नाश्ता खिलाया

Sun, 26 Apr 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Workers moving towards the floor with hunger and thirst
भूख-प्यास को सहकर मंजिल की ओर बढ़ते श्रमिक
विज्ञापन

जानसठ। अंबाला से पैदल भूखे प्यास चलकर दिहाड़ी मजदूर गोंडा जाने को मजबूर हैं। सहारनपुर से मुजफ्फरनगर तक एक किसान ने अपने ट्रैक्टर ट्राली में इन मजदूरों को बैठाया। सुबह कस्बे में पहुंचे इन भूखे प्यासे मजदूरों का सभासद प्रवीन तंवर ने नाश्ता कराया।

गोंडा जिले के लोग अंबाला में मजदूरी करते थे। लॉकडाउन में वे वहां पर फंस गए। मजदूरी नहीं मिलने पर जब मजदूर भूख की वजह से तड़पने लगे तो वे वहां से पैदल ही निकल पड़े। इन दिहाड़ी मजदूरों ने बताया कि सहारनपुर में वे एक मकान के बाहर थककर आराम करने के लिए बैठ गए थे, तभी वहां पर एक सिपाही पहुंचा, उस सिपाही ने धमकाते हुए उनको वहां से चलता कर दिया। कुछ दूरी पर चलने के बाद उनको एक किसान ने अपने ट्रैक्टर ट्राली में बैठा लिया, उस किसान ने मुजफ्फरनगर लाकर उतारा। इसके बाद वे पानीपत-खटीमा राजमार्ग से पैदल भूखे प्यासे होते हुए रविवार की सुबह कस्बे में पहुंचे। कस्बे में पहुंचने पर दिहाड़ी मजदूरों को भूखे प्यासे देखकर नगर पंचायत सभासद प्रवीन तंवर ने उनको चाय व नाश्ता कराया। इसके बाद वे अपने गंतव्य की ओर निकल पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed