फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker's death due to tractor trolley

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत

Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Worker's death due to tractor trolley
देवबंद (सहारनपुर)। अंबहेटा मार्ग पर गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कुलसत गांव निवासी नाथीराम सैनी (50) शुगर मिल में मजदूरी करता था। सोमवार की दोपहर वह साइकिल से काम पर जा रहा था। जब वह देवबंद अंबहेटा मार्ग पर पहुंचा तो पीछे से आई तेज गति गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिसके चलते नाथीराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को सीएचसी भिजवाया। इस बीच जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। जहां शव को देख परिजन महिलाओं में चीख पुकार मच गया। बाद में पुलिस ने परिजनों की सहमति पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया गया है। जानकारी की जा रही है कि यह किसका है और इसका चालक कौन है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed