फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Worker killed in minor altercation

मामूली कहासुनी में मजदूर की हत्या

Fri, 27 Nov 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 27 Nov 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
Worker killed in minor altercation
मुजफ्फरनगर के मोरना के भोपा थाना क्षेत्र में एक कोल्हू पर बृहस्पतिवार देर रात एक मजदूर की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली कि पड़ोस में कोल्हू चलाने वाले ठेकेदार से मजदूर की कहासुनी हुई थी। इसी दौरान धारदार हथियार से मजदूर पर हमला किया गया। देर रात तक पुलिस हत्यारोपी ठेकेदार की तलाश में दबिशें दे रही थी।
विज्ञापन


भोपा थाने के तौफीर-भोकरहेड़ी मार्ग पर सुधीर के कोल्हू पर योगेंद्र नगर की बंगाली बस्ती का रामवीर पुत्र मदना (30) पिछले दो माह से परिवार के साथ मजदूरी कर रहा था। गुरुवार देर रात रामवीर काम करने के बाद बराबर के सरकारी नल पर हाथ धोने चला गया।
विज्ञापन


इसी दौरान पास में कोल्हू चलाने वाले एक ठेकेदार से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। ठेकेदार ने उसके सीने पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे रामवीर की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर कोल्हू से रामवीर के भाई कामवीर, अनूप और नागेंद्र पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामवीर के भाइयों ने भोपा पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सांस बाकी रहने की उम्मीद में पुलिस रामवीर को मोरना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।


पुलिस मामले के पीछे लेनदेन का विवाद मानकर चल रही है। मजदूर की पत्नी रविला और उसके दो बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस आरोपी ठेकेदार की तलाश में दबिश दे रही है। रात तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed