{"_id":"6871660192a791baf3021ea7","slug":"work-shown-in-adampur-location-of-mangolpura-rupchand-village-of-bijnor-came-in-gps-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149857-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: आदमपुर में दिखाया काम, जीपीएस में बिजनाैर के मंगोलपुरा रूपचंद गांव की आई लोकेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: आदमपुर में दिखाया काम, जीपीएस में बिजनाैर के मंगोलपुरा रूपचंद गांव की आई लोकेशन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पंचम राज्य वित्त आयोग से देहात क्षेत्र में कराए गए विकास कार्याें पर सवाल उठ रहे हैं। शाहपुर विकास खंड के आदमपुर गांव में कराए गए सफाई, छिड़काव आदि कार्याे में लापरवाही बरती गई है। जीपीएस का एक फोटो बिजनौर के गांव मंगोलपुरा रूपचंद का अपलोड कर दिया गया।
इसी साल अप्रैल महीने में कार्य कराया गया। भुगतान के तौर पर 18 हजार रुपये चार जून को जारी कर दिए गए। काम दर्शाने वाले फोटो पर लोकेशन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। असल में जीपीएस से जो लोकेशन दिखाई गई है, वह आदमपुर के बजाए बिजनौर जिले के गांव मंगोलपुरा रूपचंद की है। फोटो में फॉगिंग की जा रही है।
सफाई कार्य पर अपलोड की एलईडी की तस्वीर
मुजफ्फरनगर। आदमपुर गांव में पानी सप्लाई और स्वच्छता के कार्य को दर्शाया गया। बिल का जून में भुगतान हुआ। इसके साथ जो फोटो अपलोड की, वह कंप्यूटर एलईडी की है। यह बिल 44 हजार 800 रुपये का है। इस तरह गांव के अन्य कार्येां में अपलोड किए गए फोटो पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
ग्राम सचिव अमित कुमार का कहना है कि फोटो और लोकेशन दूसरे कैसे अपलोड हुए, वह नहीं जानते। इसके विषय में वह खुद भी जानकारी जुटाएंगे।