{"_id":"62b21328d76ce955a11cf883","slug":"work-plan-in-three-days-and-complete-the-work-of-kanwar-marg-by-june-30-muzaffarnagar-news-mrt5938456197","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में कार्ययोजना और 30 जून तक पूरा करें कांवड़ मार्ग के कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में कार्ययोजना और 30 जून तक पूरा करें कांवड़ मार्ग के कार्य
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी अभिषेक यादव, सीडीओ, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- डीएम वॉर रुम में खुलेगा कंट्रोल रूम, शिव चौक पर सब कंट्रोल रूम
- कांवड़ शिविरों में प्लास्टिक और थर्माकोल की वस्तुओं का प्रयोग प्रतिबंधित
- बिना पहचान पत्र के कोई भी कर्मचारी नहीं देगा अपनी ड्यूटी
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के कारण दो साल से स्थगित चली आ रही कांवड़ यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई है। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग का भ्रमण कर तीन दिन में कार्य योजना प्रस्तुत करें। 30 जून तक हर हाल में कांवड़ मार्ग का कार्य पूरा हो जाना चाहिए। डीएम वॉर रूम में ही कंट्रोल रूम खुलेगा।
जिला पंचायत सभागार में कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने अधिकारियों की बैठक ली। डीएम ने कहा कि यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सद्भाव के वातावरण में संपन्न कराना सबकी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं को जिले की सीमा में कठिनाई नहीं होने दी जाएगी। यात्रा से जुड़े विभाग के अधिकारी अपने अधीनस्थों के साथ आवंटित क्षेत्र का भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सफाई का विशेष ख्याल रखें। मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अजय कुमार तिवारी, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार मौजूद रहे।
मानकों पर खरें उतरे शिविर संचालक
डीएम चंद्रभूषण सिंह ने निर्देश दिए शिविर संचालकों की ओर से कांवड़ियों की मद्द के लिए लगाए जाने वाले शिविर सभी मानक एवं शर्ते पूर्ण करते हो। यदि कोई कमियां है तो उन्हें चिह्नित करें और पूर्ण कराकर ही शिविर लगाने की स्वीकृति दी जाएं।
विज्ञापन
शिव चौक पर बनेगा सब कंट्रोल रूम
इस बार कांवड़ कंट्रोल रूम कलक्ट्रेट स्थित डीएम वॉर रूम में बनाया जाएगा। शिव चौक पर सब कंट्रोल रूम बनेगा। दोनों स्थानों से कांवड़ यात्रा की निगरानी की जाएगी।
इन विभागों से कहा, मैदान में उतरो
डीएम ने सिंचाई विभाग, लोक निर्माण विभाग, जिला पूर्ति अधिकारी, ऊर्जा निगम, डीपीआरओ, ईओ समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्ग का निरीक्षण कर लें और तीन दिन में अपनी अपनी कार्ययोजना प्रस्तुत करें। 30 जून तक प्रत्येक दशा में कार्य पूर्ण करते हुए उसका प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
महिला कांवड़ियों के लिए विशेष इंतजाम
महिला कांवड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। निर्देश दिए कि शिविर संचालक सुनिश्चित करेंगे कि शिविरों में पानी पीने के लिए प्लास्टिक या थर्माकोल के गिलास के स्थान पर स्टील के गिलास की व्यवस्था की जाएं। स्टील के गिलास में जंजीर बांधकर रखी जाए।
सफाई पर दें विशेष ध्यान, यह बरतें सावधानी
कांवड़ यात्रा मार्ग पर बिजली के खंभे, ट्रांसफार्मर, पेड़ों की शाखाओं की छंटनी, सड़क की मरम्मत, सड़क के दोनों ओर साफ सफाई, कूड़े की सफाई, साइन बोर्ड का कार्य आरंभ कर दिया जाना चाहिए।
----------------------------
कांवड़ मीटिंग में किए गए यह फैसले
- कांवड़ मार्ग में किसी भी प्रकार की मीट व शराब और अंडों की दुकानें नहीं खुलेंगी।
- सभी ढाबों की नियमित चेकिंग की जाएगी, नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई।
- प्रशासन की ओर से निर्धारित रेट लिस्ट कांवड़ मार्ग में पड़ने वाले ढाबों पर चस्पा कराई जाएगी।
- खाद्य पदार्थ मानकों के अनुसार बने और पॉलीथिन, प्लास्टिक व थर्माकोल के प्रयोग पर पाबंदी।
- बिना अनुमति के नहीं लगेगा शिविर, पहचान पत्र भी जरूरी
- मुख्य स्थानों पर आईपी बेस्ड सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल किया जाएगा।
- पीआरवी कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात रहेगी और जरूरत पड़ते ही मौके पर पहुंचेगी।
- कांवड़ यात्रा हेतु पैरामिलिट्री फोर्स, पीएसी व बाहर जनपद की फोर्स भी तैनात रहेगी।
----------------------------
कॉल करते ही खड़ी मिलेगी एंबुलेंस
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी कांवड़िए की आकस्मिक रूप से बीमार होने की दशा पर एंबुलेंस से अस्पताल तक पहुंचाने की व्यवस्था रहेगी। जिले में चिकित्सा शिविरों में चिकित्सक उपस्थित रहेंगे और जीवन रक्षक दवाइयां पर्याप्त मात्रा उपलब्ध रखी जाएगी।
सीसीटीवी से निगरानी, उड़ेगा ड्रोन
एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा की सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। नहरों की पटरियों पर भी विशेष व्यवस्था की जाएगी।