फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Work capacity increases with the practice of yoga

योग के अभ्यास से कार्य क्षमता में होती है वृद्धि

Mon, 21 Jun 2021 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Work capacity increases with the practice of yoga
योग करती भोपा आयुर्वेदिक चिकित्सालय की प्रभारी डॉ शिक्षा रानी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
खतौली। योग शिक्षिका अंजू विश्वकर्मा ने बताया कि योग आध्यात्मिक जीवन का विज्ञान है। जिसका प्रयोग करने से जीवन कई गुणों, विशेषताओं, कलाओं और शक्तियों से संपन्न बन जाता है। इसके अभ्यास से कार्य क्षमता में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

कस्बे के बुढ़ाना रोड स्थित शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में रविवार सुबह योग कक्षा का आयोजन किया गया। अंजू विश्वकर्मा ने बताया कि योग जीवन जीने की कला अर्थात तन और मन का संतुलन है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और व्यायाम की आवश्यकता है। आज डॉक्टर भी मानते हैं कि शरीर को होने वाले 90 प्रतिशत बीमारियों का कारण मन है। नकारात्मक विचार, निराशा, चिंता, हताशा और भय, ईर्ष्या आदि से हमारा पाचन शक्ति कमजोर हो जाती है। योग के द्वारा हमें चिंता और तनाव से मुक्ति मिलती है। योगाभ्यास से मानसिक रोगों पर भी विजय मिलती है। मौके पर प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल, सोनिया गुप्ता, चिराग सिंघल सहित अन्य कॉलेज स्टाफ का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed